लाइव न्यूज़ :

'पिछले 45 साल से विदेश नीति कर रहा हूं, आजतक मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा', पीएम मोदी की यात्रा के साक्षी रहे एस जयशंकर ने बताए अपने अनुभव- देखें

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 11:01 IST

दिल्ली पहुंचने पर समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं दुनिया में जाकर देशवासियों के पराक्रमों के गीत गाता हूं। मैं दुनिया के देशों में जाकर भारत के सामर्थ्य की, युवा पीढ़ी के टैलेंट और अवसर मिलने पर भारत कैसे खिल उठता है कि इसकी चर्चा करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी तीन देशों की यात्रा कर गुरुवार भारत लौट आए।पीएम मोदी का भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अन्य नेताओं, समर्थकों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन देशों की यात्रा से लौटने पर गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी, हर्षवर्धन, हंसराज हंस समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। हजारों की संख्या में समर्थक वहां मौजूद थे। पीएम मोदी का विमान सुबह करीब 5.10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा।

इस दौरान प्रधानमंत्री के अभिनंदन भाषण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बोलने के बाद यात्रा के साक्षी रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अनुभव व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 45 साल से विदेश नीति कर रहा हूं। आजतक मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा।

एस जशंकर ने कहा कि मैं इस दौरे का साक्षी था। और मैं आपको कुछ ऐसी चीजें बताना चाहता हूं, जिससे आपको समझ हो कि दुनिया आज हमारे प्रधानमंत्री को कैसे देखती है। उन्होंने कहा- जब प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी में अपने हवाई जहाज से उतरे, जिस आदर, सम्मान से पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मराबे ने उनका स्वागत किया, ये तस्वीर आप सबने देखा। 

एस जयशंकर ने कहा, लेकिन इससे पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री हमारे राजदूत से बात कर रहे थे। और उन्होंने उनसे कहा, मैं भारत के प्रधानमंत्री को सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं मानता। मेरे लिए वे एक और अतिथि नहीं हैं। मेरे लिए वह विश्वगुरु हैं। जो आदर सम्मान था, न केवल उनकी सोच थी, बल्कि वह पूरे पश्चिम की सोच थी, पूरी दुनिया की सोच थी। 

एस जयशंकर ने आगे कहा कि पिछले 45 साल से विदेश नीति कर रहा हूं। आजतक मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा। हम इसके बाद ऑस्ट्रेलिया गए। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने मोदी जी को 'द बॉस' कहा, इसमें भी एक कहानी है कि उन्होंने मुझसे कहा कि ये उनके भाषण में नहीं था पर ये उनकी भावना थी। जिस परिप्रेक्ष्य से दुनिया हमारी तरफ देख रही है, उसका कारण हमारे प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व है।

दिल्ली पहुंचने पर समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं दुनिया में जाकर देशवासियों के पराक्रमों के गीत गाता हूं। मैं दुनिया के देशों में जाकर भारत के सामर्थ्य की, युवा पीढ़ी के टैलेंट और अवसर मिलने पर भारत कैसे खिल उठता है कि इसकी चर्चा करता हूं। मेरे देश की महान संस्कृति का गौरव गान करते समय मैं आंखें नीचे नहीं करता आंखें मिला कर दुनिया से बात करता हूं।

टॅग्स :S JaishankarNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए