लाइव न्यूज़ :

'पटेल को अपनी कैबिनेट में नहीं रखना चाहते थे नेहरू', जानें किस मामले को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ये ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2020 14:30 IST

बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि जवाहर लाल नेहरू की वजह से कांग्रेस ने सरदार पटेल का सही सम्मान नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनारायणी बसु द्वारा लिखी गई वीपी मेनन की बॉयोग्राफी को लेकर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी ट्वीट किया है। राजनीति के इतिहास को लिखने के लिए हमें पूरी ईमानदारी चाहिए- विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने नारायणी बसु द्वारा लिखी गई वीपी मेनन की बॉयोग्राफी के विमोचन के बाद कई ट्वीट किया। एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में लिखा, इस किताब से मैंने जाना कि 1947 में नेहरू (भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू) अपनी कैबिनेट में पटेल (सरदार पटेल)  को जगह नहीं देना चाहते थे। एक अन्य ट्वीट में एस जयशंकर ने लिखा, 'नारायणी बसु की ओर से लिखी गई वीपी मेनन की बॉयोग्राफी में पटेल के मेनन और नेहरू के मेनन में काफी विरोधाभास देखने को मिला। काफी लंबे वक्त के बाद एक ऐतिहासिक पुरुष के साथ न्याय हुआ है।' 

एक अन्य ट्वीट में लिखा, राजनीति के इतिहास को लिखने के लिए हमें पूरी ईमानदारी चाहिए। उन्होंने लिखा, 'वीपी मेनन ने कहा था कि जब सरदार पटेल की मौत हुई तो उनकी यादों को भुलाने के लिए व्यापक स्तर पर कैंपेन चलाया गया था। मैं यह इसलिए जानता हूं क्योंकि मैंने यह देखा है।'

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस में हमेशा से ही जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल के रिश्तों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह अमित शाह भी अक्सर इसको लेकर बयान देते रहते हैं। 

टॅग्स :सुब्रह्मण्यम जयशंकरजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील