लाइव न्यूज़ :

रूसी विदेश मंत्री ने कहा : भारतीय टीके के रूस में उत्पादन की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने मंगलवार को कहा कि रूसी पक्ष ने भारतीय कंपनियों के साथ कोविड-19 रोधी स्पुतनिक v टीके की 70 करोड़ खुराक के उत्पादन के लिये कई अनुबंध किये हैं । उन्होंने भारतीय टीके का रूस में उत्पादन किये जाने की संभावना का संकेत भी दिया ।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक मुद्दों पर वार्ता के बाद रूसी विदेश मंत्री लॉवरोव ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारत की टीका निर्माण क्षमता की सराहना की और कहा कि रूस कोरोना वायरस महामारी से निपटने वाले टीका के लिये उससे करीबी सहयोग बनाये हुए है।

उन्होंने कहा कि रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने कोविड-19 रोधी स्पुतनिक v टीके की 70-75 करोड़ खुराक के उत्पादन के लिये भारतीय कंपनियों के साथ अनुबंध किये हैं ।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि यह भारत में निर्माण क्षमता के कारण संभव हो सका है ।

लॉवरोव ने कहा, ‘‘ मैं रूस में भारतीय टीके के उत्पादन को लेकर आगे सहयोग की स्थिति को अलग नहीं रख रहा हूं । मैं समझता हूं कि विशेषज्ञ इस बारे में चर्चा करेंगे और ऐसे सहयोग की क्षमता का मूल्यांकन करेंगे । ’’

रूसी विदेश मंत्री ने भारतीय टीके कोवैक्सीन के भविष्य में रूस में निर्माण की संभावना के बारे में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की ।

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में फार्मा क्षेत्र में भारत और रूस का सहयोग और महत्वपूर्ण हो गया है । रूसी टीके का भारत में उत्पादन को लेकर चर्चा जारी है ।

स्पुतनिक v टीके के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा हुई है और स्पष्ट है कि इस बारे में हमारे नियामक प्राधिकार को फैसला करना है ।

जयशंकर ने कहा कि भारत ने अभी तक 3-4 देशों को कोवैक्सीन टीके की आपूर्ति की है ।

गौरतलब है कि भारत यात्रा के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए