लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल ने पीएम मोदी से बात की, खारकीव में भारतीय छात्र की मौत पर जताया दुख

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2022 20:24 IST

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद युद्धग्रस्त देश का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र कर्नाटक के हावेरी जिले के चलगेरी का निवासी था।भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के पिता से बात कर संवेदना प्रकट की। भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे आज तत्काल कीव छोड़ दें।

Russia Ukraine War: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। खारकीव में भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया। चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में तहेदिल से मदद कर रहे हैं।

चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट किया कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध रूसी हमलों के कारण आज खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। हमें इसका अफसोस है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज टेलीफोन पर बातचीत हुई।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोप के इस युद्धग्रस्त देश के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। इसके कुछ ही घंटे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया था।

गोलाबारी में मारा गया भारतीय यूक्रेन में मेडिकल का विद्यार्थी था। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध में यह किसी भारतीय व्यक्ति की मौत का पहला मामला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में जारी युद्ध और वहां से भारतीयों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई।

पिछले 48 घंटे में यूक्रेन के मुद्दे पर उनकी यह चौथी बैठक है। सूत्रों ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामक सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना को मोर्चे पर जुट जाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन गंगा’’ नामक इस अभियान के तहत, कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है। इस विमान की क्षमता करीब 300 यात्रियों की है। अभी तक रोमानिया और हंगरी से केवल निजी परिचालकों द्वारा भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीरूसफ़्रांसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील