लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपये में भारी गिरावट, पहली बार एक डॉलर के मुकाबले रुपया 75 के पार

By भाषा | Updated: March 19, 2020 17:06 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 174 हो चुके हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला। इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं और इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 86 पैसे की भारी गिरावट हुई। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था।

मुंबईः देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई और भारतीय मुद्रा 75 के स्तर से नीचे गिर गई। मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार के भागीदार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं और इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 174 हो चुके हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला। इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा।

इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 86 पैसे की भारी गिरावट हुई। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के चलते कारोबारियों में बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेज गिरावट और विदेशी फंडों के लगातार तेजी से बाहर जाने के चलते माहौल और खराब हुआ। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीअमेरिकाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील