लाइव न्यूज़ :

Rupauli Election Result: बाजीगर निकले नीतीश कुमार, बीमा भारती पर बोले थे, 'हमको जो छोड़कर जाता है, उसका ऐसा हश्र होता है'

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 16:07 IST

Rupauli Election Result: रुपौली विधानसभा पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल हार गए। वहीं, इस सीट से पूर्व में विधायक रहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती भी हार गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव हारी बीमा भारती रुपौली विधानसभा के उपचुनाव में मिला तीसरा स्थान रुपौली से पूर्व में विधायक रह चुकी हैं बीमा भारती

Rupauli Election Result: रुपौली विधानसभा पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल हार गए। वहीं, इस सीट से पूर्व में विधायक रहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती भीहार गई। बीमा को तीसरा स्थान मिला। इधर, बीमा भारती के हारने के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुराना वीडियो वायरल हो गया।

इस वायरल वीडियो में नीतीश कह रहे हैं कि बीमा भारती को कुछ बोलने नहीं आता था, फिर भी आगे बढ़ाया. लेकिन वो भाग गई। हमको जो छोड़कर जाता है, उसका गड़बड़ हो जाता है। दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से बीमा भारती रुपौली विधानसभा से विधायक बनी।

लेकिन, लोकसभा चुनाव से पहले उनका नीतीश कुमार की पार्टी से मोह भंग हो गया। विधायक रहीं बीमा भारती लोकसभा जाने का मन बना चुकी थी। उन्होंने जेडीयू और रुपौली विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई। 

जेडीयू छोड़ने के बाद लगातार दूसरी हार

बीमा भारती को आरजेडी ने पूर्णिया लोकसभा सीट में मैदान में उतारा था। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार प्रचार करने भी पहुंचे। लेकिन, यहां की जनता ने बीमा भारती को नकार दिया। निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को जीत मिली।

लोकसभा में बीमा भारती को तीसरा स्थान मिला। इधर, जैसे ही चुनाव आयोग ने खाली पड़ी रुपौली सीट पर चुनाव का ऐलान किया तो आरजेडी ने एक बार फिर बीमा पर भरोसा दिखाया। आरजेडी को लगा कि लोकसभा में भले ही बीमा हार गई, लेकिन, विधानसभा का उपचुनाव जरूर जीत लेंगी।

लेकिन, शुक्रवार को जब परिणाम आए तो बीमा के लिए अच्छे नहीं थे। बीमा को लोकसभा की तरह विधानसभा में भी हार का मुंह देखना पड़ा। यहां भी बीमा को तीसरा स्थान मिला। 

हार के भी जीत गए नीतीश कुमार

जेडीयू भले ही रुपौली सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई। लेकिन, नीतीश कुमार हारकर भी जीत गए। क्योंकि, यहां से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा। जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8211 मतों से जीत हासिल कर ली। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूबीमा भारतीनीतीश कुमाररूपौलीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?