लाइव न्यूज़ :

Rupauli Bye Election: शंकर ने बीमा भारती को पीछे धकेला, नीतीश-लालू के उम्मीदवार चल रहे हैं पीछे

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 12:28 IST

Rupauli Bye Election: बिहार की रुपौली विधानसभा उपचुनाव में चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRupauli Bye Election: आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती चल रही हैं पीछे निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह चल रहे हैं आगे 7 राउंड की गिनती पूरी, पांच राउंड की गिनती जारी

Rupauli Bye Election:बिहार की रुपौली विधानसभा उपचुनाव में चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर चल रही हैं। वह, 16 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि, इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आए शंकर सिंह ने शानदार बढ़त बना ली है।

सात राउंड की गिनती तक शंकर सिंह ने 1036 वोटों की लीड ले ली है। शंकर को पांचवें राउंड तक 37137 वोट मिले हैं। हालांकि, अभी यह परिणाम नहीं हैं, लेकिन, आरजेडी की बीमा भारती की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं।

शंकर सिंह के बाद दूसरे नंबर पर जेडीयू के कलाधर मंडल चल रहे हैं। उन्हें अब तक 36101 वोट मिले हैं। इस तरह रुपौली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। निर्दलीय शंकर सिंह ने नीतीश-लालू के उम्मीदवार को पीछे धकेल रखा है।

देखना होगा कि अगले पांच राउंड में आगे क्या होगा। बता दें कि इस उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान हुआ। करीब 52.75% वोटिंग हुई थी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। खबरों के अनुसार, पूर्णिया कॉलेज परिसर में कुल 28 टेबलों पर मतगणना हो रही है।

2020 में जेडीयू खाते में गई थी सीट

रुपौली विधानसभा सीट पर बीमा भारती ने साल 2020 में जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। लेकिन, लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने सांसद का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से इस्तीफा दिया। बीमा के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि 2000 से सबसे ज्यादा बार इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं।

कभी निर्दलीय तो कभी जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। बीमा भारती ने जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थामा था। उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा। आरजेडी ने उन्हें पूर्णिया से लोकसभा से मैदान में उतारा। लेकिन, यहां निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :बिहारविधानसभा चुनावरूपौलीनीतीश कुमारबीमा भारतीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?