लाइव न्यूज़ :

रुपौली विधानसभा सीट उपचुनावः लालू यादव और तेजस्वी से मिलीं बीमा भारती, कहा-परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा, शाम को दोबारा आकर राजद का सिंबल लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2024 15:36 IST

Rupauli Assembly seat by-election: लोकसभा चुनाव में हार का सवाल है तो लोकसभा और विधानसभा का चुनाव बिल्कुल अलग-अलग होता है।

Open in App
ठळक मुद्देRupauli Assembly seat by-election: कई बार विधायक रही हैं, ऐसे में उनका स्वाभाविक दावा बनता है।Rupauli Assembly seat by-election: शाम को दोबारा आकर राजद का सिंबल ले जाएंगे।Rupauli Assembly seat by-election: बीमा भारती ने कहा कि किसी भी हालत में रुपौली सीट नहीं छोड़ेंगी।

पटनाः बिहार में रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व विधायक बीमा भारती ने एक बार फिर अपना दावा ठोक दिया है। टिकट की आस में बीमा भारती मंगलवार को सीधे राबड़ी आवास पहुंची और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनके पति अवधेश मंडल भी साथ थे। मुलाकात के बाद जब बीमा भारती बाहर निकलीं तो चेहरे पर मुस्कान थी, जिससे पता चल रहा था कि सबकुछ ऑल इज वेल है। मीडिया से मुखातिब होते हुए बीमा भारती ने कहा कि वह किसी भी हालत में रुपौली सीट नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बीमा भारती ने कहा कि इस सीट से वह कई बार विधायक रही हैं, ऐसे में उनका स्वाभाविक दावा बनता है।

 

जहां तक लोकसभा चुनाव में हार का सवाल है तो लोकसभा और विधानसभा का चुनाव बिल्कुल अलग-अलग होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद जी से बात हो गई है, शाम को दोबारा आकर राजद का सिंबल ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि या तो वह खुद उम्मीदवार होंगी या फिर उनके पति अवधेश मंडल रुपौली से चुनाव लड़ेंगे।

इधर, लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद बीमा भारती जब अपने आवास पर पहुंची तो वहां पुलिस को देखकर आग बबूला हो गईं। दरअसल, हत्या की साजिश रचने के आरोप में बीमा भारती के बेटे राजा को गिरफ्तार करने के लिए पूर्णिया पुलिस की टीम पटना पहुंचकर उनके आवास पर धमक पड़ी। पुलिस की दबिश से बीमा भारती भड़क गयी और उन्होंने इस तरह सरकारी आवास में घुसने का विरोध किया।

हालांकि पुलिस खाली हाथ वापस लौटी। पुलिस बीमा भारती के बेटे को खोज रही थी और थाना पर भेज देने की बात कहकर पुलिस वापस लौट गई। पुलिस की मानें तो बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने ही व्यवसायी की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। पूर्णिया के भवानीपुर बाजार में बीते 2 जून को कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड को पूर्णिया पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है।

बीमा भारती के बेटे से इस हत्याकांड का कनेक्शन जुड़ रहा है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस के बताया है कि बीमा भारती के बेटे राजा ने कारोबारी की हत्या करने के लिए उन्हें सुपारी दी थी। गोपाल यादुका की हत्या करने की डील पांच लाख रुपये में तय हुई थी। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारआरजेडीजेडीयूलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब