लाइव न्यूज़ :

चुनाव रैली के दौरान मंच पर बेहोश हुए रूपाणी, अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया गया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 00:49 IST

Open in App

वड़ोदरा, 14 फरवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।

रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे।

इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रूपाणी के स्वास्थ्य को लेकर देर रात तक अस्पताल की ओर से कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

वक्तव्य के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा।

यह रूपाणी की वड़ोदरा में दिन के दौरान तीसरी राजनीतिक रैली थी।

वड़ोदरा नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ विजय शाह ने कहा, ‘‘रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए और मैंने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वह ठीक थे और मंच से कार तक चलकर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए