लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से चेन्नई जाने के लिए फ्लाइट में बैठे थे सांसद दयानिधि मारन, पायलट को देख रह गए दंग, जानिए पूरा किस्सा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 07:57 IST

द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने ट्विटर पर अपना एक दिलचस्प अनुभव साझा किया है। उन्होंने लिखा कि कैसे वे हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट के पायलट राजीव प्रताप रूडी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदयानिधि मारन दिल्ली से चेन्नई जिस फ्लाइट से जा रहे थे, उसके पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी थेपायलट की वर्दी में राजीव प्रताप रूडी को देखकर हैरान हुए दयानिधि मारनमारन ने ट्विटर पर लिखा- 'मुझे एक सांसद द्वारा कैप्टन की भूमिका को देख अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था'

चेन्नई: दिल्ली से चेन्नई जा रहे द्रमुक सांसद दयानिधि मारन उस समय हैरान गए जब उन्हें पता चला कि विमान के पायलट कोई और नहीं बल्कि उनके साथी सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। मारन ने इस अनुभव को ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने लिखा, ''मैं संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली से चेन्नई जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हुआ। मैं पहली कतार में शामिल था और चालक दल ने ऐलान किया कि सवार होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तभी पायलट की वर्दी में एक शख्स ने पूछा- तो आप भी इस फ्लाइट में सफर कर रहे हैं।''

मारन ने लिखा, ''मैं उस शख्स को पहचान नहीं पाया, क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था लेकिन आवाज सुनी-सुनी सी थी।''

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अपना सिर हिलाया लेकिन पहचान नहीं पाया कि ये कौन हैं। उन्होंने मुझे देखा और उनकी आंखें मास्क के पीछे से मुस्कराहट का आभास दे रही थीं। तब उन्होंने कहा- तो आप मुझे नहीं पहचानते! मुझे तब पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि मेरे साथी, वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी थे, जो मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।'

मारन ने बताया है कि कैसे महज 2 घंटे पहले दोनों प्राक्कलन समिति की बैठक में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने लिखा, ''सिर्फ 2 घंटे पहले वह और मैं प्राक्कलन समिति की गहन चर्चा में शामिल थे और अब मुझे उन्हें एक सांसद से कैप्टन की भूमिका में देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था।''

मारन ने लिखा है कि उनके लिए यह एक सुखद आश्चर्य था। दरअसल, राजीव प्रताप रूडी बिहार की छपरा सीट से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं और कमर्शियल पायलट भी हैं।

टॅग्स :दयानिधि मारनहवाई जहाजइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप