लाइव न्यूज़ :

रास में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी, बैठक दिन भर के स्थगित

By भाषा | Updated: August 6, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त पेगासस जासूसी विवाद और तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा शुक्रवार को भी जारी रहा और सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर करीब दस मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भी सदन में हंगामा जारी रहा और विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। कुछ सदस्यों के हाथों में तख्तियां भी थीं।

पीठासीन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागर ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। इस दौरान मंत्रियों ने कुछ पूरक सवालों के जवाब भी दिए। हालांकि सदन में भारी शोर के कारण उनकी बात ठीक से सुनी नहीं जा सकी।

सदन में व्यवस्था बनते नहीं देख आसन ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर पहलवान रवि कुमार दहिया को तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर बधाई दी गई। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने शून्यकाल शुरू करने को कहा। कुछ सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं। हरिवंश ने कहा कि इस नियम के तहत नौ नोटिस प्राप्त हुए हैं जिन्हें सभापति ने स्वीकार करते हुए अल्पकालिक चर्चा एवं अन्य तरीकों से इन मुद्दों को उठाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के नेता सभापति के साथ बैठक कर समय तय कर लें।

इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समक्ष आ कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। शोरगुल के बीच ही उपसभापति ने शून्यकाल आरंभ कराया। भाजपा के हरनाथ यादव, बीजद के सस्मित पात्रा तथा जद (यू) के रामनाथ ठाकुर ने अपने-अपने मुद्दे उठाए। लेकिन हंगामे के कारण शून्यकाल आगे नहीं बढ़ पाया और 11 बज कर करीब 25 मिनट पर हरिवंश ने बैठक दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए