लाइव न्यूज़ :

NPR, CAA पर संसद में कोहराम, तृणमूल कांग्रेस, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों का हंगामा

By भाषा | Updated: February 3, 2020 12:43 IST

उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल शुरू करने के लिए कहा। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने एनपीआर और सीएए का मुद्दा नियम 267 के तहत उठाने की अनुमति देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीआर और सीएए के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण रास दो बजे तक स्थगित।आजाद ने कहा कि नियमों के अनुसार सदन की बैठक का संचालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा राज्यसभा में उठाने की अनुमति देने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सोमवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल शुरू करने के लिए कहा। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने एनपीआर और सीएए का मुद्दा नियम 267 के तहत उठाने की अनुमति देने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नियमों के अनुसार सदन की बैठक का संचालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। वह नियम 267 के तहत तत्काल महत्व के मुद्दों को उठाने की मांग कर रहे हैं। इस पर उपसभापति ने कहा कि सभापति एम वेंकैया नायडू पहले की स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन विषयों को सदस्य उठाने की मांग कर रहे हैं, उन्हें दो बजे के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उठाया जा सकता है।

हरिवंश ने प्रश्नकाल के अलावा किसी अन्य विषय को उठाने की अनुमति नहीं दी। इस पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उपसभापति ने सदन की बैठक दो बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

इससे पहले उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर नायडू ने सूचित किया कि उन्हें कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, माकपा के टी के रंगराज और इलामारम करीम, माकपा के विनय विश्वम तथा बसपा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने एनपीआर तथा सीएए पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं।

नायडू ने यह भी बताया कि भाजपा के सुब्रमण्यम स्वामी ने संबंधित मुद्दे पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि सदस्य राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने अपने मुद्दे उठा सकते हैं, इसके लिए शून्यकाल स्थगित करना आवश्यक नहीं है।

सभापति ने कहा कि सदस्यों के समक्ष विकल्प मौजूद हैं और राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि विभिन्न मुद्दे उठाने के लिए बेहतरीन आधार है। नायडू जब अपनी बात कह रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद, बसपा के सतीश चंद्र मिश्र, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, माकपा के टी के रंगराजन तथा अन्य सदस्य अपने अपने मुद्दे उठाने पर जोर देने लगे।

सभापति ने कहा कि उन्होंने व्यवस्था दे दी है। बहरहाल, सदस्यों के अपनी मांग पर अड़े रहने के कारण सभापति ने 11 बज कर करीब 15 मिनट पर सदन की बैठक को दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रएम. वेकैंया नायडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहरिवंशटीएमसीनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम