लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए एनडीए में घमासान, उपेन्द्र कुशवाहा भेजे जाएंगे राज्यसभा, बन सकते हैं केन्द्र में मंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2024 18:21 IST

इस घोषणा के बाद ही रालोमो के माधव आनंद ने कहा कि भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही वादा किया था कि रालोमो को लोकसभा और विधान परिषद की एक-एक सीट मिलेगी।

Open in App

पटना:बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए एनडीए में घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जदयू के द्वारा प्रत्याशी उतार दिए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) नाराज हो गई है। इस घोषणा के बाद ही रालोमो के माधव आनंद ने कहा कि भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही वादा किया था कि रालोमो को लोकसभा और विधान परिषद की एक-एक सीट मिलेगी। इसके बाद किसी के नाम की घोषणा ठीक नहीं है।  हालांकि, इस मुद्दे पर एनडीए का कोई नेता बयान नहीं दे रहे हैं। 

वहीं, रालोमो की इस नाराजगी को दूर करने के लिए अब रालोमो को राज्यसभा की एक सीट दिए जाने की चर्चा है। बता दें कि जदयू ने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। वह दो जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। यह सीट रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द करने के कारण खाली हुई है। चर्चा है कि रालोमो की नाराजगी दूर करने के लिए उसे राज्यसभा की रिक्त हुई सीट दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि डॉ. मीसा भारती के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से विजयी होने के बाद राज्यसभा में उनकी सीट खाली हुई है। मीसा का कार्यकाल सात जुलाई 2028 तक था। भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर के नवादा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली है। उनका कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है। अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिन पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। एक सीट पर भाजपा तो दूसरी जदयू के खाते में जा सकती है।

कहा जा रहा है कि जदयू अपने कोटे से रालोमो के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज सकती है। वैसे, अभी तक नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। राज्यसभा की दोनों सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना भी अभी जारी नहीं हुई है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील