लाइव न्यूज़ :

पंजाब: टिकट बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े AAP कार्यकर्ता, चले लात घूंसे, राघव चड्ढा को भी घेरा

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2022 21:07 IST

शुक्रवार को जालंधर में को प्रेस वार्ता करने पहुंचे पंजाब के सहप्रभारी राघव चढ़ा को उनके ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। प्रेस क्लब में ही आप कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई और फिर वे एक दूसरे की पिटाई करते भी नजर आए। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया हंगामानाराज कार्यकर्ताओं ने राघव चड्ढा की गाड़ी को घेरा

जालंधर: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट बंटवारे से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शुक्रवार को जालंधर में प्रेस वार्ता करने पहुंचे पंजाब के सहप्रभारी राघव चढ़ा को उनके ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। प्रेस क्लब में ही आप कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई और फिर वे एक दूसरे की पिटाई करते भी नजर आए। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

पार्टी ने राघव चड्ढा को पंजाब का सह प्रभारी बनाया है। शुक्रवार को चुनाव के मद्देनजर एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के लिए वे जालंधर पहुंचे थे। जहां नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। राघव को इस हंगामे के बीच से दूसरे रास्ते से बाहर निकलना पड़ा। जब वे अपनी गाड़ी में बैठे तो नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक ली।   

टिकट बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक आप में दूसरी पार्टियों से शामिल हुए लोगों को टिकट देने के चलते यह विवाद हुआ। पार्टी नेता डॉ. शिव दयाल माली, डॉ. संजीव शर्मा और जोगिंदर पाल शर्मा के समर्थकों ने हंगामा किया। साथ ही उन्होंने, टिकट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए। 

AAP ने कई चरणों में की अपने उम्मीदवारों की घोषणा 

आपको बता दें कि पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तेजी से कई चरणों में लिस्ट में जारी की है। पार्टी मुखर तरीके से चुनाव में अपना प्रचार कर रही है। पार्टी की रैलियों में दिल्ली सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जनता से फ्री बिजली, रोजगार और महिलाओं को भत्ता देने सरीखे अन्य चुनावी वादे कर चुके हैं। 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyपंजाब विधानसभा चुनावPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार