लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election:काउंटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस का हंगामा, उज्जैन में डाक मत-पत्र पेटी की सील टूटी मिली- अधिकारी बोले-कोई गड़बड़ी नहीं

By आकाश सेन | Updated: December 2, 2023 20:56 IST

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले उज्जैन में हंगामा हो गया। दरअसल कांग्रेस ने डाक मत-पत्रों की पेटी के ताले पर सील नहीं होने पर गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की । कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से इसकी शिकायत कर जांच कराने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में काउंटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस का हंगामा ।पोस्टल बैलेट की पेटी की सील टूटे होने पर जाहिर की आपत्ति ।कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग ।गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं हैं - अधिकारी ।

उज्जैन में मतगणना के एक दिन पहले पोस्टल बैलेट को लेकर कांग्रेस ने हंगाम कर दिया। दरअसल शनिवार को जिला कोषालय के स्ट्रॉन्ग रूम से पोस्टल बैलट को मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ले जाया जा रहा था। इस दौरान तराना से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने मत पेटी पर लगे ताले पर कागज की सील नहीं होने पर आपत्ति जाहिर की । ये मत पेटी महिदपुर विधानसभा क्षेत्र की थी। परमार ने बैलेट के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका भी जताई है।कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने कहा कि उन्होंने लिखित में इसकी शिकायत भी की है। जब मतपेटी सील की जा रही थी, तो टोटल प्रक्रिया उन्होंने देखी है। बाद में पेटी पर लगे ताले की सील टूटी मिली है। हंगामे के बाद अधिकारियों ने मतपेटी को दोबारा सील कराया।

 जो बालाघाट में हुआ, वहीं उज्जैन में हुआ- महेश परमार 

तराना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने आरोप लगाया कि जो कुछ बालाघाट में हुआ, वहीं उज्जैन में हुआ है। पूरी तरह बीजपी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है। अधिकारी कुछ भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसको लेकर कुछ देर हंगामा भी हुआ।

 अधिकारी बोले- गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं हैंउज्जैन के अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे ने बताया कि ETPBS के डाकपत पत्र प्रतिदिन ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में आते हैं। इसलिए ताले पर सील नहीं लगाई गई थी। शनिवार को भी तीन डाक मत पत्र प्राप्त हुए थे। डाक मत पत्र आने पर इन्हें प्रक्रिया के तहत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलट में रखना पड़ता है। इसमें गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं है।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी मामले में ट्वीट कर सवाल उठाये 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023भोपालउज्जैनकांग्रेसकमलनाथचुनाव आयोगBJPCongress Committee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे