लाइव न्यूज़ :

परिवार नियोजन किट में बंट रहा है रबर का लिंग, आशा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 23, 2022 20:33 IST

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को मिले नये किट में मौजदू रबड़ का लिंग भारी शर्मिंदगी का कारण बन रहा है। द गार्जिन की खबर के मुताबिक इस किट में महिला जननांग का भी मॉडल रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में परिवार नियोजन किट में रबड़ के लिंग को बांटे जाने से स्वास्थ्यकर्मियों को शर्मिंदगी हो रही हैराज्य में विपक्षी दल भाजपा इस किट को फौरन वापस लिये जाने की मांग कर रही हैस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को ऐसी लगभग 25 हजार किट वितरित की गई है

मुंबई:महाराष्ट्र सरकार द्वारा परिवार नियोजन किट में रबड़ के लिंग को बांटे जाने से राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल भारत में आज भी सेक्स संबंधित विषयों को काफी पर्देदारी रखा जाता है।

इस विवादास्पद पहल के लिए सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार को निशाने पर ले रही प्रमुख विपक्षी दल भाजपा इस मुहिम की दबरदस्त आलोचना कर रही है। भाजपा इस किट को फौरन वापस लिये जाने की मांग कर रही है।

इसके साथ ही पार्टी का कहना है कि सरकार इस कदम के लिए राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों से माफी मांगे। भाजपा विधायक चित्रा किशोर वाघ ने कहा कि इस किट को पेश करने वाली महाराष्ट्र सरकार ने "अपना दिमाग खो दिया है।"

उनके सहयोगी भाजपा के अन्य नेता आकाश भुंडकर ने कहा कि सरकार इस किट के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को हुई "शर्मिंदगी" के लिए तुरंत माफी मांगे।

इस कारण आशा कार्यकर्ताओं को मिले नये किट में मौजदू रबड़ का लिंग भारी शर्मिंदगी का कारण बन रहा है। द गार्जिन की खबर के मुताबिक इस किट में महिला जननांग की भी संरचना रखी गई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की प्रमुख डॉक्टर अर्चना पाटिल ने बताया कि राज्य भर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को ऐसी लगभग 25 हजार किट वितरित की गई हैं, जिनमें लिंग की संरचना शामिल है।

दरअसल सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों में कंडोम के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत तैयार किये गये किट में रबड़ के लिंग जैसी संरचना के प्रदर्शन के लिए दे रहा है।

आदेश के मुताबिक आशाकर्मियों को जगह-जगह पर इस रबर के लिंग जिसी संरचना कंडोम के प्रदर्शन को दिखाया जाना है ताकि लोगों को कंडोम के सही इस्तेमाल का सही ज्ञान हो सके। 

टॅग्स :Health and Family Welfare DepartmentमुंबईकंडोमCondom
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो