लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे पर आने वाले कुछ देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य: बीएमसी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:46 IST

Open in App

ब्रिटेन, पश्चिम एशिया, ब्राजील और चीन जैसे चुनिंदा देशों से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए तीन सितंबर से कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। मुंबई नगर निगम ने बुधवार को यह जानकारी दी। निगम ने कहा कि ब्रिटेन, यूरोप, पश्चिम एशिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे से आने वाले यात्रियों को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि अन्य यात्रियों (उपरोक्त देशों को छोड़कर), जिन्हें हवाई अड्डे से बाहर निकलना है या विमान में सवार होना है, को अपनी यात्रा के 72 घंटों के भीतर कराई गई आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। बयान में कहा गया है, 'तीन सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे से मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले ऐसे यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य नहीं होगी। सभी यात्रियों को हवाईअड्डे पर तैनात अधिकारियों को अपना स्व-घोषणा पत्र और अंडरटेकिंग जमा करना होगा और 14 दिन के गृह पृथकवास से गुजरना होगा। नगर निकाय ने आगे कहा कि कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक रूपों का पता लगने के कारण केंद्र के दिशानिर्देशों के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर