लाइव न्यूज़ :

RSS हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है, मैं उसके न्योते को कभी स्वीकार नहीं करूंगा : ओवैसी

By भाषा | Updated: September 14, 2018 01:46 IST

एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आरएसएस हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है और वह उसके किसी कार्यक्रम में भाग लेने का कोई न्योता कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

Open in App

हैदराबाद, 14 सितंबर: एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आरएसएस हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है और वह उसके किसी कार्यक्रम में भाग लेने का कोई न्योता कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने आरएसएस द्वारा विभिन्न नेताओं को संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के लिए दिए गए न्योते पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यह कहा। यह कार्यक्रम नयी दिल्ली में अगले हफ्ते होना है। 

आरएसएस ने संकेत दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और विभिन्न विचारधारा वाले राजनीतिक संगठनों के नेताओं के अलावा धर्मगुरूओं, मीडियाकर्मियों और 60 से ज्यादा देशों के राजदूतों को आमंत्रित करेगा। 

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक ऐसा संगठन है जो हिंदू राष्ट्रवाद में यकीन रखता है। मैं कभी भी यह बेवकूफी नहीं करूंगा और प्रणब मुखर्जी की गलती नहीं दोहराउंगा।’’ उन्होंने जून में नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के शामिल होने का जिक्र करते हुए यह कहा। 

ओवैसी ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आम आदमी की पहुंच से दूर कर पर्याप्त अंधेरा सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर दलितों और मुसलमानों की भीड़ हत्या कर रही है। हर तरफ अंधेरा है। उजाला तभी आएगा जब भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। 

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लुक आउट नोटिस को कमजोर किए जाने संबंधी भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी की टिप्पणी पर ओवैसी ने कहा, ‘‘यदि वह सचमुच में सच्चे देशभक्त हैं तो अदालत का रूख कर उन्हें इसे तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने से कौन रोक रहा है।’’ 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार