लाइव न्यूज़ :

आरएसएस पदाधिकारी निबांराम ने प्राथमिकी निरस्त करने के लिये उच्च न्यायालय में अर्जी लगाई

By भाषा | Updated: September 3, 2021 00:08 IST

Open in App

आरएसएस पदाधिकारी निंबाराम ने राजस्थान उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर भ्रष्टाचार के एक मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का आग्रह किया है। अर्जी में कहा गया है कि राजनीतिक कारणों से उनका नाम मामले में घसीटा जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में दर्ज प्राथमिकी में निंबाराम का भी नाम है। निंबाराम की ओर से उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में याचिका दायर करने वाले भाजपा विधि प्रकोष्ठ के वकील जी एस गिल ने बताया कि ‘‘हमने याचिका में कहा है कि कथित वीडियो में जिस 20 करोड़ रुपये के कमीशन सौदे की बात है वह आरएसएस नेता निंबाराम और बीवीजी कंपनी के अधिकारियों के बीच नहीं था। उन्हें कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रूप से परेशान किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि कांग्रेस, आरएसएस के खिलाफ एक प्रस्ताव लाई है। हमने प्राथमिकी रद्द करने का आग्रह किया है क्योंकि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को निंबाराम के खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।’’ उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति एवं भाजपा नेता राजाराम गुर्जर और बीवीजी कंपनी के अधिकारी को भ्रष्टाचार मामले में जून में गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने राजाराम गुर्जर और कंपनी के अधिकारी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है और आरएसएस नेता निंबाराम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच लंबित रखी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तत्कालीन महापौर के पति राजाराम और कंपनी के एक अधिकारी के बीच निगम से कंपनी के बकाया बिलों के भुगतान के बदले कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये कमीशन के बारे में बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी। वीडियो में निंबाराम के बैठे हुए दिखाई देने पर ब्यूरो ने उनका नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतयूपी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, पुलिस को गलत जानकारी देने पर बीएनएस के तहत होगा मुकदमा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos