लाइव न्यूज़ :

RSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा- धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2024 17:50 IST

इंद्रेश कुमार ने कहा कि धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए और ना ही जाति के नाम पर छुआछूत होनी चाहिए। जाति को कोई मिटा नहीं सकता। देश में एक हैं और एक रहेंगे यही भाव बनी रहे।

Open in App

पटना: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार रविवार को पटना पहुंचे। होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश में जातीय जनगणना के विषय पर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के कई पहलू भी सामने आते हैं। पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए संविधान पहले से बना हुआ है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए और ना ही जाति के नाम पर छुआछूत होनी चाहिए। जाति को कोई मिटा नहीं सकता। देश में एक हैं और एक रहेंगे यही भाव बनी रहे। भारत में इतनी विविधताओं के बावजूद हम एक हैं। भारत में गौ हत्या पर उन्होंने कहा मांसाहार ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या अधिक हैं। लेकिन लोगों को समझना चाहिए गए गाय सामान्य पशु नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भारत को गौ हत्या मुक्त होना चाहिए और देश में प्रेम और भाईचारा बनी रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंचम धाम महामृत्युंजय यज्ञ 'आवाज दो हम एक हैं' कार्यक्रम के तहत 16 से 26 फरवरी तक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। बिहार के 108 शिव स्थान पर विशेष पूजा होगी। 16 फरवरी से 26 फरवरी तक पटना में भव्य पूजन कार्यक्रम होगा। मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम से आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जो पूरे बिहार भर में 108 शिव स्थान का भ्रमण करेगी।

टॅग्स :आरएसएसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर