लाइव न्यूज़ :

धर्म ग्रंथों की समीक्षा की जरूरत, बोले मोहन भागवत- कुछ स्वार्थी लोगों ने ग्रंथ में कुछ-कुछ घुसा दिया..देखें

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 10:01 IST

मोहन भागवत गुरुवार को नागपुर जिले के कन्होलिबरा में आर्यभट्ट एस्ट्रोनोमी पार्क के उद्घाटन के मौके पर कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों ने ग्रंथ में कुछ-कुछ घुसाया जो गलत है। उन ग्रंथों, परंपराओं के ज्ञान की फिर एक बार समीक्षा जरूरी है...

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत ने कहा कि पहले हमारे यहां मौखिक परंपरा से धर्मग्रंथ चले, बाद में ग्रंथ हुए। आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, भारत के पास पारंपरिक ज्ञान का विशाल भंडार है।

नागपुरः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्म ग्रंथों की एक बार फिर समीक्षा की आवश्यकता है। समीक्षा के बाद जो इस कसौटी पर टिकेगा, वो ही ज्ञान है और धर्म है दोनों है। मोहन भागवत गुरुवार को नागपुर जिले के कन्होलिबरा में आर्यभट्ट एस्ट्रोनोमी पार्क के उद्घाटन के मौके पर यह बातें कही।

भागवत ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों ने धर्म ग्रंथों में कुछ-कुछ घुसा दिया। क्योंकि पहले हमारे यहां मौखिक परंपरा से धर्मग्रंथ चले। बाद में ग्रंथ हुए। वो ग्रंथ इधर से उधर चले गए। आरएसएस प्रमुख ने धर्मग्रंथों की फिर से समीक्षा पर जोर देते हुए कहा, 'हमारा धर्म विज्ञान के अनुसार चलता है। पहले हमारे यहां ग्रंथ नहीं थे। मौखिक परंपरा से चला। बाद में ग्रंथ हुए, वो ग्रंथ इधर से उधर चले गए। फिर बाद में स्वार्थी लोग भी घुस गए। उन्होंने ग्रंथ में कुछ-कुछ घुसा दिया जो बिल्कुल गलत है। उन ग्रंथों की, उस परंपरा के ज्ञान की फिर एक बार समीक्षा आवश्यक है।'

भागवत ने आगे कहा, भारत के पास पारंपरिक ज्ञान का विशाल भंडार है। कुछ स्वार्थी लोगों ने प्राचीन ग्रंथों में जानबूझ कर गलत तथ्य जोड़े हैं। कुछ ग्रंथ गुम हो गए हैं। जो चीजें पहले छूट गई थीं, उन्हें नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किए गए सिलेबस में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को देश के पारंपरिक ज्ञान के बारे में जानकारी होनी चाहिए कि उस ज्ञान को हमने कैसे लोगों से सामान्य संवाद और शिक्षा प्रणाली के जरिये प्राप्त किया था।

संघ प्रमुख ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत के पास चीजों को देखने का नजरिया वैज्ञानिक था, लेकिन विदेशी आक्रमण के साथ ही हमारा तंत्र और ज्ञान की संस्कृति खंडित हो गई।  भागवत ने कहा, यदि भारत के लोग मौजूदा दौर में भी स्वीकार्य अपने पारंपरिक ज्ञान के आधार का पता लगा लेते, तो दुनिया की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता था। 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर