लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से तीन दिन के बिहार दौरा पर, आरजेडी ने उठाए सवाल

By भाषा | Updated: May 22, 2018 00:54 IST

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि हमें आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा और संघ के हिंदुत्व के एजेंडे के मामले में इतने लाचार क्यों हो जाते हैं।

Open in App

पटना, 21 मईः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना पहुंच रहे हैं। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक प्रदेश के दौरे पर नवादा जिले के छात्रों के साथ बातचीत का उनका कार्यक्रम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज्य सचिव मोहन सिंह ने पीटीआई को बताया कि भागवत कल दोपहर यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वह नवादा जायेंगे, जहां 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग चल रहा है । सिंह ने बताया कि सरसंघचालक यहां 24 मई तक रुकेंगे और इसके अगले दिन वह प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बताया , ‘‘हमें आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा और संघ के हिंदुत्व के एजेंडे के मामले में इतने लाचार क्यों हो जाते हैं । ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ इस साल के शुरू में भागवत दस दिन के दौरे पर बिहार आये थे और रामनवमी के कुछ ही दिन बाद भागलपुर , गया , औरंगाबाद और समस्तीपुर में दंगा भड़क गया था । ’’ 

तिवारी ने कहा , ‘‘अब वह नवादा जा रहे हैं जो लगातार सांप्रदायिक तनाव के कारण प्रभावित जिलों में से एक है । अगर कुमार संघ प्रमुख को बिहार दौरे पर आने से नहीं रोक सकते हैं तो उनकी गतिविधियों पर उन्हें कड़ी निगरानी रखनी चाहिए । ’’ 

आरजेडी उपाध्यक्ष की प्रतिक्रिया पर तत्काल टिप्पणी करते हुए जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा , ‘‘ नीतीश कुमार अपना काम जानते हैं और समाज में शांति कायम रखने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं । ’’ नीरज ने कहा , ‘‘ आरजेडी को हमें इस मुद्दे पर भाषण देने की जरूरत नहीं है। सभी संगठनों के लोग बिहार आने के लिए मुक्त हैं, बशर्ते वे शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश नहीं करें।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मोहन भागवतबिहारआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस