लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ‘संघ गीत’ लॉन्च किया, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस शामिल, गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 22:56 IST

आरएसएस के पास हर भारतीय भाषा में गीत हैं, जिनकी कुल संख्या अनुमानित रूप से 25,000 से 30,000 के बीच है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।‘संघ गीत’ एल्बम में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल हैं। रचनाकारों के नाम ढूंढ़ना अक्सर मुश्किल होता है।

नागपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एल्बम ‘संघ गीत’ लॉन्च किया, जो आरएसएस के गीतों का संग्रह है। उन्होंने इस एल्बम को मातृभूमि के प्रति समर्पण बताया। भागवत ने नागपुर में आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

‘संघ गीत’ एल्बम में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल हैं। महादेवन ने कार्यक्रम के दौरान इनमें से 10 गीत गाये। गीतों के पीछे की भावना की प्रशंसा करते हुए, भागवत ने कहा, ‘‘संघ गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण और जीवन की तपस्या की उपज हैं। ये गीत स्वयंसेवकों के जीवंत अनुभवों से निकलते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस के पास हर भारतीय भाषा में गीत हैं, जिनकी कुल संख्या अनुमानित रूप से 25,000 से 30,000 के बीच है। भागवत ने कहा कि इन गीतों का सार समर्पण की भावना में निहित है और इनके रचनाकारों के नाम ढूंढ़ना अक्सर मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा कि संघ गीत गाना कोई आसान काम नहीं है और महादेवन ने इन्हें एक सच्चे स्वयंसेवक की भावना से गाया। गडकरी ने संघ गीत लॉन्च को एक ऐतिहासिक घटना बताया। उन्होंने कहा कि ये गीत देशभक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। फडणवीस ने कहा कि प्रत्येक संघ गीत अत्यंत प्रेरणादायक है और जीवन जीने के मूल्यवान सबक सिखाता है। 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतनागपुरदेवेंद्र फड़नवीसनितिन गडकरीशंकर महादेवन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप