लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ज्ञानवापी और बुर्का विवाद सहित तमाम मुद्दों पर की मुस्लिम बुद्धिजीवियों से चर्चा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 08:11 IST

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करके मुस्लिम समाज से संबंधित विभिन्न विवादित विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उन विवादों पर मुस्लिम समाज की राय जानने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम समाज से संबंधित विभिन्न विवादित और जटिल मुद्दों पर चर्चा की इस चर्चा में ज्ञानवापी, हिजाब और जनसंख्या नियंत्रण जैसी कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया थाचर्चा में एसवाई कुरैशी, नजीब जंग, ज़मीर उद्दीन शाह और पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी शामिल हुए थे

दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने वर्तमान दौर में मुस्लिम समाज से संबंधित विभिन्न विवादित और जटिल मुद्दों पर देश को कई प्रबुद्ध मुस्लिम शख्सियतों से चर्चा की। जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख की मुलाकात का उद्देश्य हाल के विवादों पर मुस्लिम समाज की राय जानना और धार्मिक समावेशी अवधारणा को मजबूती प्रदान करना था।

इस मुलाकात के संबंध में संघ के करीबी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक मुस्लिम समाज में संघ के विचारों को बढ़ावा देने और देश में धार्मिक समावेश को मजबूत बनाने के लिए की गई थी। इस बैठक में संघ प्रमुख ने ज्ञानवापी विवाद, हिजाब विवाद, जनसंख्या नियंत्रण जैसी कई महत्वपूर्ण विषयों पर मुस्लिम पक्ष को समझा और उनके साथ व्यापक तरीके से चर्चा की।

मोहन भागवत के साथ इस बैठक में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल ज़मीर उद्दीन शाह और पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी के साथ-साथ कई अन्य हस्तियों ने हिस्सा लिया।

संघ के साथ बैठक और लंबी चर्चा के बाद पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि संघ प्रमुख के साथ देश में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे को मजबूत करने के लिए गंभीर चर्चा हुई।

इसके साथ ही सिद्दीकी ने यह भी कहा, "मुस्लिम समाज को इस बात को लेकर बेहद चिंतित है कि इस समय देश में जो कुछ भी हो रहा है उससे धार्मिक एकता को काफी चोट पहुंच रही है और उससे एक-दूसरे के प्रति भरोसे की बुनियाद काफी कमजोर हो रही है। इसलिए बैठक में शामिल तमाम लोगों ने देश में शांति और भाईचारे को बनाए रखने और मजबूत करने के संबंध में संघ प्रमुख से चर्चा की।"

पूर्व सांसद और पेशे से पत्रकार शाहिद सिद्दीकी ने अंत में यह भी कहा कि मोहन भागवत देश की एक ऐसी संस्था से ताल्लुक रखते हैं, जिसके इस मुल्क में लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स हैं। इस लिहाज से मुस्लिम समाज को उम्मीद है कि मोहन भागवत के साथ हुई चर्चा का कोई सार्थक परिणाम निकलेगा और देश की साझी हिंदू-मुस्लिम एकता को नया बल मिलेगा।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसज्ञानवापी मस्जिदकर्नाटक हिजाब विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?