लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः स्वामी अग्निवेश ने RSS को बताया आर्य समाज का दुश्मन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 6, 2019 09:02 IST

स्वामी अग्निवेश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस देश के लिए कोढ़ हैं. उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि पूरे देश में अगर कोई व्यक्ति भाजपा को वोट देता है, तो वह शहीद हेमंत करकरे की शहादत का मजाक उड़ाता है.

Open in App

स्वामी अग्निवेश ने भोपाल में संघ पर हमला बोला है. उन्होंने संघ को आर्य समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है. अग्निवेश कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए भोपाल पहुंचे हैं.

स्वामी अग्निवेश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस देश के लिए कोढ़ हैं. उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि पूरे देश में अगर कोई व्यक्ति भाजपा को वोट देता है, तो वह शहीद हेमंत करकरे की शहादत का मजाक उड़ाता है.

अग्निवेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि मोदी सबसे बड़े झूठे और जुमलेबाज हैं. 2014 के चुनाव में वे उत्तरप्रदेश में कब्रिस्तान और श्मशान की संख्या पूछ रहे थे, तभी यह साफ हो गया था कि वे साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रहे हैं, जो उचित नहीं है.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संत मानने से उन्होंने इंकार किया और कहा कि साध्वी किसी भी दृष्टि से संत नहीं है. संत का स्वभाव हिंसा का नहीं होता, बल्कि समदर्शी होता है. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा तब संत कहलाती जब उनके मन में क्रोध का प्रभाव हट जाता. 

अग्निवेश ने कहा किसी को श्राप देकर मार देने की बात कहना किसी साध्वी को शोभा नहीं देता. साध्वी के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने बड़ी सफाई से किनारा करते हुए कह दिया कि यह उनका निजी बयान है, लेकिन इसी भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है तो बहुत कुछ सोच समझ कर ही तय किया गया होगा. उन्होंने कहा कि अगर हम कट्टरवादी होकर हिंसक हो जाते हैं तो हम मानवता के दुश्मन बन जाते हैं.

टॅग्स :आरएसएसकांग्रेसदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील