लाइव न्यूज़ :

'स्टैचू ऑफ यूनिटी' के रखरखाव में खर्च होंगे 12 लाख रुपये/महीने, कहां से आएंगे पैसे?

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 31, 2018 17:26 IST

सरदार पटेल की प्रतिमा अमेरिका में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' से करीब दो गुनी ऊंची है और गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट नामक छोटे द्वीप पर स्थापित की गई है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का बुधवार (31 अक्टूबर) को अनावरण किया, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने सरदार पटेल की 143 वीं जयंती के अवसर पर उनकी ऊंची प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित किया। इस प्रतिमा को बनाने में 2,989 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 

देश का गौरव बढ़ाने वाली इस प्रतिमा का अनावरण करने के बाद इसके रख रखाव का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगर सरदार पटेल की इस प्रतिमा का 15 साल तक के रख रखाव की बात करें तो इस पर 657 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है और हर साल 43.8 करोड़ खर्च हो सकते हैं। अगर महीने का देखा जाए तो 12 लाख रुपये रख रखाव में खर्च हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरदार पटेल की प्रतिमा के रख रखाव के लिए ओएनजीसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडियन ऑयल और ऑयल ने मिलकर 146 करोड़ रुपये से ज्यादा एकत्रित किए हैं। ये रकम सीएसआर के तहत दी गई है।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतिमा अमेरिका में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' से करीब दो गुनी ऊंची है और गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट नामक छोटे द्वीप पर स्थापित की गई है। इस प्रतिमा के निर्माण में 70,000 टन से ज्यादा सीमेंट, 18,500 टन री-एंफोंर्समेंट स्टील, 6,000 टन स्टील और 1,700 मीट्रिक टन कांसा का इस्तेमाल हुआ है।

बता दें, पीएम मोदी ने प्रतिमा का अनावरण करने का बाद कहा कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का विलय कर और देश का एकीकरण करके इसे तोड़ने की साजिश को परास्त करने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश को बांटने की हर तरह की कोशिश का पुरजोर जवाब दें। इसलिए हमें हर तरह से सतर्क रहना है। समाज के तौर पर एकजुट रहना है। 

उन्होंने कहा कि आज देश के लिए सोचने वाले युवाओं की शक्ति पास है। देश के विकास के लिए यही एक रास्ता है, जिसको लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। देश की एकता, अखंडता और सार्वभौमिकता को बनाए रखना एक ऐसा दायित्व है, जो सरदार पटेल देकर गए हैं ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार तो मैं हैरान रह जाता हूं, जब देश में ही कुछ लोग हमारी इस मुहिम को राजनीति से जोड़कर देखते हैं। सरदार पटेल जैसे महापुरुषों, देश के सपूतों की प्रशंसा करने के लिए भी हमारी आलोचना होने लगती है। ऐसा अनुभव कराया जाता है मानो हमने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है।

उन्होंने जोर दिया कि करोड़ों भारतीयों की तरह उनके मन में एक ही भावना थी कि जिस व्यक्ति ने देश को एक करने के लिए इतना बड़ा पुरुषार्थ किया हो, उसको वो सम्मान अवश्य मिलना चाहिए जिसका वो हकदार है।

टॅग्स :सरदार वल्लभ भाई पटेलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए