लाइव न्यूज़ :

हथियार के बल पर 12 लाख रुपये लूटे

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:38 IST

Open in App

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर अंडरपास के पास से बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को एक तेल कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हथियार के बल पर 12 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि दिल्ली के न्यू कोडली के रहने वाले व्यापारी प्रवीण गर्ग का रिफाइंड आयल का कारोबार है। उन्होंने बताया कि उनका सेल्समैन सुखबीर बृहस्पतिवार को विभिन्न दुकानों से पैसा इकट्ठा करके स्कूटी पर सवार होकर हाजीपुर अंडरपास के पास से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये हथियारबंद तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट करके स्कूटी की डिग्गी में रखें 12 लाख रुपये लूट लिये।अपर आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा सर्विलांस विधि के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद थाना सेक्टर 39 पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर यह बात संज्ञान में आती है कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है, तो संबंधित पुलिस कर्मियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए