लाइव न्यूज़ :

सेल्समैन से 12 लाख रुपए की लूट, प्रभारी निरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: August 20, 2021 01:27 IST

Open in App

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर अंडरपास के पास से बृहस्पतिवार शाम बदमाशों द्वारा तेल व्यापारी के सेल्समैन से 12 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि दिल्ली के न्यू कोडली के रहने वाले व्यापारी प्रवीण गर्ग का रिफाइंड तेल का कारोबार है और उनका सेल्समैन सुखबीर बृहस्पतिवार को विभिन्न दुकानों से पैसा इकट्ठा करके हाजीपुर अंडरपास के पास से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया, तथा उसके साथ मारपीट करके स्कूटी की डिक्की में रखे 12 लाख रुपया लूट लिए। अपर आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है, दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपतंग उड़ाते समय छत से गिरने से बालक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए