लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के जनजाति क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रूपये मंजूर

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:13 IST

Open in App

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान सरकार ने राज्य के जनजाति क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों के सुचारू संचालन तथा विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करने की सहमति प्रदान की है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके तहत जनजाति जनभागीदारी योजना में 10 करोड़ रुपये, मारवाड़ संभाग के जनजाति समुदाय के उन्नयन कार्यक्रम के लिए 15 करोड़ रुपये, सामुदायिक वन अधिकार क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये, आवासीय विद्यालयों में क्षमता विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये, कुपोषण, टीबी आदि के रोगियों को चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच करोड़ रुपये तथा आवासीय विद्यालय व छात्रावासों की रैंकिंग में सुधार के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

बयान के अनुसार, टीआरआई प्रांगण में जनजाति म्यूजियम के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये, खेल छात्रावास को खेल अकादमी में क्रमोन्नत करने तथा नवीन खेल अकादमी के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये, मां बाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये, डेयरी, पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, कुसुम, कौशल उन्नयन के माध्यम से जनजाति परिवारों की आय संवर्द्धन के लिए 10 करोड़ तथा विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, कोचिंग सहित अन्य गतिविधियों के लिए 12 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए