लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Result Protest: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में धांधली, छात्रों का गुस्सा फूटा,  ट्रेनों परिचालन को किया बाधित, यात्रियों को परेशानी, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2022 19:34 IST

RRB NTPC Result Protest: बिहार के कई रेलवे स्टेशनों और जंक्शनों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन और बिहारशरीफ जंक्शन स्टेशन से किए गए.

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी के छात्र आज रेलवे स्टेशन पर आंदोलन कर रहे हैं.विरोध के समाधान की दिशा में काम करेंगे.मांगों तक पहुंचने में मदद करेंगे.

RRB NTPC Result Protest: रेलवे की ग्रुप डी की एनटीपीसी परीक्षा में किए गए बदलाव और रिजल्‍ट में कथित धांधली के विरोध में आज दूसरे दिन भी बिहार में छात्रों का हंगामा-प्रदर्शन जारी रहा.

परीक्षा में शामिल होने वाले बिहार के छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. राज्य के दर्जनों जगहों पर छात्रों ने रेल परिचालन बाधित कर अपना विरोध जताया. छात्रों आरोप है कि रेलवे आरआरबी और एनटीपीसी के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. वहीं, ट्रेनों का परिचालन बाधित होने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

छात्रों का कहना है कि रिजल्ट दोबारा प्रकाशित किया जाए, जिसे लेकर छात्रों का हुजूम राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर उतरा और हंगामा किया. मौके की नजाकत को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए. जहां कल पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर हजारों छात्र रेल पटरी पर बैठ गए थे.

वहीं आज सुबह से ही सभी जिलों में परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने बताया कि एनटीपीसी का जो रिजल्ट है, उसके नोटिफिकेशन में कहा गया था कि बीस गुना रिजल्ट देंगे. लेकिन इन्होंने कहीं दस गुण तो कहीं छह गुणा तो  एक ही आदमी को देकर दस-दस गुना गिन लिया. जो बताता है कि परीक्षा परिणाम में किस तरह की धांधली की गई है.

दरअसल, रेलवे की ओर से वर्ष 2019 में अलग अलग पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किया गया था. इसमें आरआरबी–एनटीपीसी से 12वीं और स्नातक स्तर पर करीब 35 हजार पदों के लिए बहाली निकाली गई. वहीं ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए करीब एक लाख पर भर्ती होनी है. लेकिन दोनों परीक्षाओं में ऐसा बदलाव किया गया है कि अब एक ओर कई पद खाली रह जाएंगे तो दूसरी ओर कई अभ्यर्थी के हाथ खाली रह जाएंगे.

टॅग्स :रेलवे भर्ती बोर्डबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी