लाइव न्यूज़ :

आरपीएफ अधिकारी आईपीएस परिवीक्षार्थियों के साथ हैदराबाद में लेंगे शुरुआती प्रशिक्षण

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परिवीक्षार्थियों के अगले बैच के साथ हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभबाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में शुरुआती प्रशिक्षण लेंगे।

रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इस साल सर्दियों में उनके प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू होगा।

भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (आईआरपीएफएस) अफसरों की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में लोक सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाती है। आईआरपीएफएस परिवीक्षार्थियों की बैच क्षमता हर साल करीब पांच या छह होती है।

वे मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) और वडोदरा के भारतीय रेलवे राष्ट्रीय अकादमी से बुनियादी पाठ्यक्रम (फाउंडेश कोर्स) करते हैं। इसके साथ ही लखनऊ के जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी से पेशेवर प्रशिक्षण हासिल करते हैं।

बहरहाल, आईआरपीएफएस अफसरों के तीन बैचों को 1998 और 1999 में आईपीएस अधिकरियों के संग प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन इस व्यवस्था को जारी नहीं रखा गया।

रेलवे के बयान के मुताबिक, रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बीच विचार-विमर्श के बाद आईआरपीएफएस परिवीक्षार्थियों को एसवीपीएनपीए में शुरुआती प्रशिक्षण देने की व्यवस्था को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया है कि जब आईआरपीएफएस और आईपीएस अफसर क्षेत्र में तैनात होंगे तो यह उनके बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा।

एसवीपीएनपीए में आईआरपीएफएस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने से, वे रेलवे की सुरक्षा का और अधिक प्रभावी एवं पेशेवर तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए