लाइव न्यूज़ :

Rozgar Mela 2023: 71 हजार युवाओं को आज पीएम मोदी बांटेगे नियुक्ति पत्र, इन विभागों में होगी नियुक्तियां

By आजाद खान | Updated: April 13, 2023 10:35 IST

रोजगार मेले पर पीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि “रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।”

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार मेला के तहत आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेगा।इन नियुक्ति पत्रों को पीएम मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांटा जाएगा। इसकी शुरुआत पिछले साल हुई थी जिसमें 10 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने की बात कही गई थी।

नई दिल्ली: रोजगार मेला के तहत पीएम मोदी आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस दौरान वे उनको संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति द्वारा दी गई है। बता दें कि पीएम जॉब अपॉइंटमेंट लेटर को  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाटेंगे।

बता दें कि पिछले साल 22 अक्टूबर को पीएम मोदी ने इस मेला की शुरुआत की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सके। पीएमओ द्वारा मंगलवार को जारी किए गए विज्ञप्ति में कहा गया है कि “रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।”

इन विभागों में होगी नियुक्तियां

इस मेला के तहत इन विभागों के विभिन्न पदों पर तैनाती होगी। ऐसे में आज जिन पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे वे पद इस प्रकार है- ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर्स, पीए और एमटीएस। 

पिछले साल हुई थी इस मेले की शुरुआत 

पीएमओ के अनुसार, रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के लिए रोजगार मेला एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में जिन लोगों को नई नौकरी मिल रही है वे  ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित भी कर सकेंगे। बता दें कि ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ एक ऐसा ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। 

इस मेला की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। पीएम मोदी ने इस मेले की शुरुआत करते हुए 10 लाख नौकरियां प्रदान करने की बात कही थी। ऐसे में इस मेला का यह दूसरा चरण है जिसमें 71 हजार युवाओं को रोजगार मिल रहा है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनौकरीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील