लाइव न्यूज़ :

शाही रेल 'पैलेस ऑन व्हील्स' का एक दिन का किराया सवा लाख रु., फलों के नाम पर मिल रहा है केवल पपीता

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 7, 2020 05:46 IST

शाही रेल का प्रबंधन संभाल रहे अधिकारियों-कर्मचारियों ने चुपचाप तरीके से रेल में आने वाले पर्यटकों को दिये जाने वाले फलों में कटौती कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे सवा लाख रुपये प्रतिदिन का किराया देने वाले यात्रियों को महज पपीता खाने को मिल रहा है। रेल में सफर कर रहे यात्रियों ने कहा कि उन्हें जो मैन्यू दिखाया गया था उसमें भारतीय फलों के साथ ही विदेशी फलों को भी शामिल किया गया था लेकिन शाही रेल में उन्हे पपीता ही दिया जा रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर को जहां विश्व धरोहर का दर्जा देते हुए हेरिटेज सिटी का प्रमाण पत्र दिया गया है वहीं दूसरी और पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र शाही रेल ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ में यात्रियों को सर्व किये जाने वाले फूड आइटम्स में अघोषित कटौती कर दी गई है। जिसके चलते सवा लाख रुपये प्रतिदिन का किराया देने वाले यात्रियों को महज पपीता खाने को मिल रहा है। जबकि पूर्व में सभी सीजनेबल फलों के अलावा विदेशी फल और उनके ज्यूस भी उपलब्ध होते थे।

शाही रेल का प्रबंधन संभाल रहे अधिकारियों-कर्मचारियों ने चुपचाप तरीके से रेल में आने वाले पर्यटकों को दिये जाने वाले फलों में कटौती कर दी है।

सितंबर में शुरू हुआ सीजन मार्च 2020 तक चलेगा लेकिन दीपावली के बाद से पर्यटकों के लिए सीजनेबल और विदेशी फलों का अकाल पड़ गया है।

रेल में सफर कर रहे यात्रियों ने कहा कि उन्हें जो मैन्यू दिखाया गया था उसमें भारतीय फलों के साथ ही विदेशी फलों को भी शामिल किया गया था लेकिन शाही रेल में उन्हे पपीता ही दिया जा रहा है।

शाही रेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार फलों की खरीद कागजों में उतनी ही हो रही है जितनी पहले होती थी लेकिन अब फल केवल कागजों में भी खरीदे जा रहे हैं। यह एक बड़ा फूड घोटाला हो सकता है जो राजस्थान की विश्व में छवि धूमिल कर रहा है।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय रेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील