लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर मामला: अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ आरोप पत्र दायर, पत्नी को शक था पति का भाभी से एक बेटा है

By भाषा | Updated: July 18, 2019 19:20 IST

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने 518 पृष्ठीय आरोप पत्र साकेत अदालत में दायर किया है और इसमें रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी समेत 56 लोगों के नाम गवाह के तौर पर दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र के अनुसार 35 वर्षीय वकील अपूर्वा के खिलाफ धारा 302 के तहत आरोप तय किए हैं जो हत्या से संबंधित है और इसके तहत दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअपूर्वा को इस बात का संदेह था कि उनके पति का उनकी भाभी से एक बेटा है और उसे इस बात का डर था कि संपत्ति उस बेटे के पास जा सकती है।आरोप पत्र के अनुसार अपनी भाभी के साथ शराब पीने को लेकर रोहित का अपनी पत्नी अपूर्वा के साथ झगड़ा हुआ था।पुलिस ने कहा कि अपूर्वा और रोहित की मुलाकात 2017 में एक वैवाहिक विज्ञापन वेबसाइट के जरिए हुई थी

दिवंगत नेता एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक आरोप पत्र दायर किया है।

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने 518 पृष्ठीय आरोप पत्र साकेत अदालत में दायर किया है और इसमें रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी समेत 56 लोगों के नाम गवाह के तौर पर दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र के अनुसार 35 वर्षीय वकील अपूर्वा के खिलाफ धारा 302 के तहत आरोप तय किए हैं जो हत्या से संबंधित है और इसके तहत दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

अपूर्वा को इस बात का संदेह था कि उनके पति का उनकी भाभी से एक बेटा है और उसे इस बात का डर था कि संपत्ति उस बेटे के पास जा सकती है। आरोप पत्र के अनुसार अपनी भाभी के साथ शराब पीने को लेकर रोहित का अपनी पत्नी अपूर्वा के साथ झगड़ा हुआ था।

अपूर्वा रोहित की भाभी को पसंद नहीं करती थी। इस झगड़े के बाद अपूर्वा ने रोहित की कथित रूप से ‘‘गला घोंट कर’’ हत्या कर दी। रोहित की इस साल 15 और 16 अप्रैल की दरमियानी रात को हत्या की गई थी। आरोप पत्र में कहा गया है कि अपूर्वा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं, लेकिन रोहित से विवाह के बाद उसे एहसास हुआ कि उसके पति का कोई राजनीतिक आधार नहीं है और उसे लगा कि उसके सपने पूरे नहीं हो पाएंगे।

पुलिस ने बताया था कि रोहित की मां उज्ज्वला और भाभी को लगता था कि रोहित को इस वैवाहिक बंधन से बाहर आ जाना चाहिए और ऐसा माना जा रहा है कि दम्पति के तलाक के मुकदमे पर फैसला जून में लिया जाना था।

पुलिस ने कहा कि अपूर्वा और रोहित की मुलाकात 2017 में एक वैवाहिक विज्ञापन वेबसाइट के जरिए हुई थी और दोनों का पिछले साल मई में विवाह हुआ था। अपूर्वा को पता था कि रोहित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का बेटा है।

आरोप पत्र के अनुसार विवाह के 14-15 दिनों बाद ही अपूर्वा ने अलग घर में रहना शुरू कर दिया था। रोहित को पिछले साल जुलाई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपूर्वा ने रोहित के खिलाफ एक कानूनी नोटिस भिजवाया था लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

आरोप पत्र में कहा गया है कि 15 अप्रैल को रोहित शेखर, उसकी भाभी, एन डी तिवारी का निकट सहयोगी और उनके दो अन्य कर्मी मतदान के बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी से लौट रहे थे और अपूर्वा ने रोहित को वीडियो कॉल करके पूछा था कि वह शाम को क्या भोजन करेंगे।

इसमें कहा गया है कि इस वीडियो कॉल के दौरान अपूर्वा ने कार में महिला को रोहित के साथ शराब पीते संभवत: देख लिया था लेकिन उसने उस समय कुछ नहीं कहा। आरोप पत्र के अनुसार रात करीब 10 बजे रोहित ने घर लौटने के बाद अकेले खाना खाया और वह अपने कमरे में गए और इस बीच उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की।

इसमें बताया गया है कि अपूर्वा टीवी देखने के बाद देर रात पौने एक बजे रोहित के कमरे में गई। रोहित के अपनी भाभी के गिलास में शराब पीने को लेकर कमरे में अपूर्वा की अपने पति से बहस हुई जिसके बाद उसने अपने पति की कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि रोहित के कमरे में बाहर से कोई नहीं आ सकता था। रोहित के घर की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अपूर्वा उन लोगों में शामिल थी जो आखिर में रोहित के कमरे में गए थे। इन तथ्यों को सबूत के रूप में शामिल किया गया है।

इस संबंध में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रोहित की मां अपने उपचार के लिए साकेत के मैक्स अस्पताल गयी थीं तभी उन्हें घर से फोन आया कि रोहित की तबियत खराब है। इसके बाद वह उन्हें अस्पताल लाने के लिए एम्बुलैंस लेकर पहुंची, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रोहित की मौत दम घुटने के कारण हुई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया और मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया। अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :दिल्लीनारायण दत्त तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर