लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राजनीति में रखेंगी कदम! रोहिणी के पोस्ट के बाद अटकलों का दौर शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2023 18:01 IST

दरअसल, अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सियासत में एंट्री का संकेत भी दे दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे लिखा- आज पापा का जन्मदिन हैउन्होंने कहा, राजनीति के मैदान से अस्पताल तक उन्हें लड़ते देखी हूं, वे मेरी ताकत और संबल हैंउन्होंने अपने पापा लालू यादव के लिए कहा- आप की विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाते रहेंगे

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य क्या सियासत में कदम रखेंगी? इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्मे हो गया है। दरअसल, अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सियासत में एंट्री का संकेत भी दे दिया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे लिखा है कि आज पापा का जन्मदिन है। मैं थोड़ी भावुक हूं। बहुत मुश्किल परिस्थितियों से लड़ते हुए वे आज हमारे बीच हैं। बचपन से उन्हें लड़ते देख रही हूं। राजनीति के मैदान से अस्पताल तक उन्हें लड़ते देखी हूं। वे मेरी ताकत और संबल हैं।

इसके साथ ही रोहिणी ने ये भी लिखा है कि उनकी बेटी होने का तो गर्व है ही। लेकिन उनके होने मात्र से जो संबल और ताकत मिलती है, उसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकती। वे मेरे लिए ईश्वर हैं। वे वास्तव में इस दौर के सामाजिक प्रणेता हैं। उन्होंने जिस तरीके से पूरे समाज में भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने के लिए अपना जीवन खपाया है, वह हमें भी प्रेरित करता है। इसके साथ ही रोहिणी ने राजनीति में एंट्री के भी संकेत दे दिए हैं।

उन्होंने लिखा है कि वे जीवन भर सांप्रदायिक ताकतों से जिस तरीके से लड़ते रहे, सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन दे दिया, वैसे शख्सियत को जिस तरीके से भाजपा/आरएसएस के लोगों ने परेशान किया है, उससे मन आंदोलित हो जाता है। उसके बावजूद भी वे कभी ना समझौता किए, ना कभी टूटे। हम आजीवन आपसे प्रेरणा लेते रहेंगे और इस समाज को सींचते रहेंगे। 

रोहिणी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप की विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाते रहेंगे। देश और समाज को, बिहार को हमेशा बेहतर देने की कोशिश करते रहेंगे। हैप्पी बर्थडे पापा, लव यू पापा। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। रोहिणी ने अपने पोस्ट के आखिर में बिहार को हमेशा बेहतर देने की कोशिश करने की बात कही है। जिससे ये समझा जा रहा है कि जल्द ही उनकी सियासत में एंट्री हो सकती है। 

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत