लाइव न्यूज़ :

उथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 16:25 IST

संघीय जांच एजेंसी पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देउथप्पा को 22 सितंबर को बयान दर्ज कराने को कहा गया है।सिंह को 23 और सूद को 24 सितंबर को बुलाया गया है। अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूर्व क्रिकेटरों रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह तथा अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उथप्पा (39), युवराज सिंह (43) और सूद (52) को ‘1एक्सबेट’ नामक प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह उनके बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि उथप्पा को 22 सितंबर को बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

वहीं सिंह को 23 और सूद को 24 सितंबर को बुलाया गया है। संघीय जांच एजेंसी पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में सोमवार को पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा इस मामले में अपने निर्धारित समन पर मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश हुए, जबकि 1एक्सबेट की भारत की ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को अपनी निर्धारित तिथि पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं। यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से संबंधित है।

जिनके बारे में कहा गया है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या भारी मात्रा में कर चोरी की है। कंपनी के अनुसार, 1एक्सबेट एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाजी ऐस है जो इस क्षेत्र में 18 वर्षों से कार्यरत है। कंपनी के अनुसार, इस ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं, और कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

टॅग्स :सुरेश रैनायुवराज सिंहसोनू सूदप्रवर्तन निदेशालयशिखर धवन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील