लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम मोदी के 'अच्छे दिन' पर साधा निशाना, बताया कैसे मोदी के भाई 'पुलिस एस्कॉर्ट' के लिए धरने पर बैठे

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2019 19:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी के मंगलवार को पुलिस द्वारा एस्कार्ट मुहैया नहीं कराए जाने से नाराज होकर जयपुर के बगरू थाने के बाहर धरने पर बैठने की खबर आई थी।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। यही बात हमारे प्रधानमंत्री पर भी लागू होनी चाहिए। 

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है, ''जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते यही बात हमारे प्रधानमंत्री पर भी लागू होनी चाहिए जो आए दिन दूसरों पर महत्वपूर्ण होने का तंज कसते रहते हैं। क्या यही अच्छे दिन है जो उनके भाई स्वयं अपने आप को एस्कॉर्ट गाड़ी दिलाने के लिए धरने पर बैठे हैं? मेरी सुरक्षा आधी कर दी गई जबकि मुझे हर तरफ से खतरा बताया जाता था।''

 

रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी लिखा, 'मुझे वह समय भी याद है जब मेरी मां की सुरक्षा में दिए गए दो सुरक्षाकर्मी भी बिल्कुल हटा लिए गए, जबकि उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहता है जो किसी न किसी कारणवश मिलना चाहते हैं, और वह किसी भी प्रकार के लोग हो सकते हैं, पर हमने सम्मान पूर्वक सरकार के इस फैसले को माना। आज प्रधानमंत्री जी के भाई इस बात पर धरने पर बैठे हैं के उन्हें एस्कॉर्ट गाड़ी चाहिए। यह कितना उचित है? क्या यह नामदार है या कामदार? प्रधानमंत्री जी इन्हीं अच्छे दिनों की चर्चा किया करते थे? क्या आज प्रधानमंत्री जी नहीं कहेंगे बहुत हुआ?'

इसके साथ रॉबर्ट वाड्रा ने कुछ मीडिया पोस्ट भी शेयर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी के मंगलवार को पुलिस द्वारा एस्कार्ट मुहैया नहीं कराए जाने से नाराज होकर जयपुर के बगरू थाने के बाहर धरने पर बैठने की खबर आने के बाद की। हालांकि लगभग एक घंटे बाद समझाने बुझाने पर वह अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गए। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रानरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील