लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा ने सीबीआई कोर्ट से विदेश यात्रा की मांगी इजाजत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 14:58 IST

धन शोधन मामले में अदालत ने वाड्रा और उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को ईडी के जवाब पर दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा देने को कहा था। 

Open in App

रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को सीबीआई कोर्ट से चिठ्ठी लिखकर विदेश यात्रा की इजाजत मांगी है। बीते हफ्ते दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन से जुड़ा मुकदमा रद्द करने की रॉबर्ट वाड्रा की अर्जी की स्वीकार्यता पर हलफनामा दायर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को और वक्त दे दिया था। 

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में वाड्रा से पूछताछ कर चुका है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने ईडी को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया था। 

मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। अदालत ने वाड्रा और उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को ईडी के जवाब पर दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा देने को कहा था। 

ईडी की ओर से पेश हुए केन्द्र सरकार के स्थाई वकील अमित महाजन ने कहा कि संक्षिप्त हलफनामा तैयार है और उसे दायर करने के लिए कुछ और वक्त चाहिए। अदालत ने इससे पहले 25 मार्च को एजेंसी से कहा था कि वह वाड्रा और अरोड़ा की याचिकाओं की स्वीकार्यता पर दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर करें। ईडी ने वाड्रा की अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि यह स्वीकार्य नहीं है क्योंकि उन्होंने जानबूझकर अदालत से साक्ष्य छुपाए।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रामनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

कारोबारजेपी इंफ्राटेक के एमडी मनोज गौड़ को ED ने किया गिरफ्तार, 1200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण