लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:44 IST

Open in App

गाजियाबाद, 28 मई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे ​को गिरफ्तार किया गया है । एक ​अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दानिश के रूप में की गयी है और वह लोनी के टोली मोहल्ला का रहने वाला है । उन्होंने बताया कि दानिश एवं चार अन्य लोगों ने मिल कर बंदूक के जोर पर इकराम नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक डेयरी मालिक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया । उन्होंने बताया कि दानिश को गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दानिश के दो साथी आदिल एवं सुहैल मौके से फरार हो गये।

पुलिस ने डेयरी मालिक से लूट का 12 हजार रुपया बरामद कर ​लिया है और दानिश के पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।

पाठक ने बताया कि दानिश के खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में आठ मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए