लाइव न्यूज़ :

रोडवेज अधिकारी ने बलिया के DM पर लगाया जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप, दिया इस्तीफा 

By भाषा | Updated: October 1, 2019 14:13 IST

राज्य सड़क परिवहन निगम के बलिया में कार्यरत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदु प्रसाद ने अपने त्यागपत्र में लिखा '' सोमवार को बलिया जेल से कैदियों को दूसरी जेल ले जाने के लिये जिलाअधिकारी ने 15 बस मांगी थी।

Open in App

राज्य सड़क परिवहन निगम के एक दलित अधिकारी ने बलिया के जिलाधिकारी पर अपमानजनक एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

राज्य सड़क परिवहन निगम के बलिया में कार्यरत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदु प्रसाद ने अपने त्यागपत्र में लिखा '' सोमवार को बलिया जेल से कैदियों को दूसरी जेल ले जाने के लिये जिलाअधिकारी ने 15 बस मांगी थी। मैंने तुरंत बसों की व्यवस्था की और बसों के साथ जेल पहुंच गया।

लेकिन मेरे कार्यालय लौटने के बाद जिलाधिकारी वहां पहुंचे और मेरी कमीज का कॉलर पकड़ मुझे खींचते हुये अपनी गाड़ी में बैठाया और जिला जेल ले गए।'' उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि '' मैं दलित समुदाय से नाता रखता हूं इसलिये जिलाधिकारी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। जिलाधिकारी के इस व्यवहार से मैं बेहद आहत हूं इसलिये मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। ''

इस बीच, जिलाधिकारी बलिया भवानी सिंह खंगारौत ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि उन्होंने कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक राजशेखर ने बताया कि उन्हें पत्र मिला है और उन्होंने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर वह शासन को मामले की जानकारी देंगे । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी