लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय का रोड शो, पेपर लीक मामले में आज ही मिली जमानत

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2023 15:28 IST

दरअसल, बंदी संजय को एसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में डाल दिया गया था। संजय को आज सुबह मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें जमानत दे दी गई। 

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय ने किया रोड शोबंदी संजय को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आज जमानत दी है बंदी संजय पर एसएससी पेपर लीक मामले में गंभीर आरोप लगे हैं

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना इकाई के प्रमुख बंदी संजय आज एक भव्य रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ रोड पर चलती नजर आ रही है।

शुक्रवार को करीमनगर जेल से रिहा होने के चंद घंटों ही बंदी संजय ने अपना रोड शो किया है, जिसके जरिए वह अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल, बंदी संजय को एसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में डाल दिया गया था। संजय को आज सुबह मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें जमानत दे दी गई। 

अपने रोड शो को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट भी किया। रोड शो के आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदी संजय जमानत को अपनी जीत मानते हुए हाथ जोड़ कर समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं।

रोड शो में वह दोनों हाथ ऊपर करके बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मुस्कुरा कर अभिवादन कर रहे हैं। इस दौरान समर्थक काफी जोश से भरे हुए हैं और वह बीजेपी का झंडा लिए हाथों में जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं। 

फूल माला पहने हुए बीजेपी अध्यक्ष रोड शो के दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। 

जानें पेपर लीक मामला

गौरतलब है कि बंदी संजय को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें 19 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दरअसल, राज्य में 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए उपलब्ध प्रश्न पत्र की तस्वीरें ऑनलाइन पहले ही लीक कर दी गई थी।

पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों द्वारा ये तस्वीरें बंदी संजय के मैसेजिंग ऐप पर भी भेजी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच कर एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया है। 

वहीं, दूसरी ओर भाजपा इन आरोपों से सीधे इनकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह राजनीति से प्रेरित होकर की गई कार्रवाई है। राज्य की बीआरएस सरकार साजिश रच रही है और विपक्षी पार्टी बीजेपी को कमजोर करने के लिए जूठे केस में उनके नेता को फंसा रही है। 

टॅग्स :Bandi Sanjay KumarतेलंगानाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप