लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सड़कें रहीं सुनसान

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:34 IST

Open in App

चेन्नई, 25 अप्रैल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए तमिलनाडु में रविवार को लागू किए गए पूर्ण लॉकडाउन के दौरान लोग घरों के भीतर रहे और सड़कें सुनसान रहीं।

इस दौरान, राज्य में आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की अनुमति थी।

करीब सात महीने बाद लागू लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके एवं बार समेत बाजार और सभी खुदरा दुकानें बंद रहीं। रेस्तरां एवं होटल में बैठकर खाने की सुविधा बंद रही, लेकिन लोगों को खाद्य सामग्री खरीदकर ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सड़कें एव राजमार्ग सुनसान रहे और केवल पुलिसकर्मियों एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाले वाहनों को सड़कों पर देखा गया। चेन्नई के पोंडी बाजार और टी नगर में मुख्य बाजार बंद रहे।

स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और सफाईकर्मियों की सेवाएं चालू रहीं। इनके अलावा नगर निकाय कर्मियों का कामकाज भी जारी रहा।

राज्यभर में कम दाम पर भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘अम्मा कैंटीन’ का संचालन चालू रहा।

रविवार को शुभ ‘मुहूर्त’ होने के कारण प्रतिबंधों के बीच राज्य के विभिन्न स्थानों पर तिरुवन्नामलाई समेत कई मंदिरों में सीमित मेहमानों के साथ विवाह समारोह आयोजित किए गए।

पुलिस ने राज्य में अहम चौकों पर अवरोधक लगाए। प्रतिबंधों के बावजूद घर से बाहर निकले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और वैध कारणों से निकलने वाले लोगों को आगे जाने की अनुमति दी गई।

पुलिस ने यहां जरूरतमंदों को खाद्य सामग्रियां वितरित कीं।

लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के कारण केवल चेन्नई में कम से कम 60 वाहनों को जब्त किया गया।

इससे पहले, राज्य में अगस्त 2020 के आखिरी सप्ताह में रविवार को लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसके बाद प्रतिबंधों में ढील दे दी गई थी।

तमिलनाडु के उपचाराधीन मामलों की संख्या शनिवार को एक लाख के पार पहुंच गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग