लाइव न्यूज़ :

सड़क मंत्रालय ने ट्रक चालकों को हादसों की सूचना देने के लिए तकनीकी प्रणाली का प्रस्ताव दिया, गृह मंत्रालय लेगा अंतिम निर्णय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2024 21:30 IST

ड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रक चालकों को एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करने की अनुमति देने का सुझाव दिया है जिससे वे अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर सकें ताकि उसे नए कानून के तहत ‘हिट एंड रन केस’ न माना जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिया सुझावट्रक चालकों को एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करने की अनुमति देने का सुझावजिससे वे अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर सकें

नयी दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रक चालकों को एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करने की अनुमति देने का सुझाव दिया है जिससे वे अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर सकें ताकि उसे नए कानून के तहत ‘हिट एंड रन केस’ न माना जाए। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा, "यह मामला गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है और इस बारे में वही अंतिम निर्णय लेगा।" 

उनकी यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता के तहत ‘हिट-एंड-रन’ मामलों के कड़े प्रावधानों के विरोध में ट्रक चालकों के हड़ताल पर जाने के कुछ दिनों बाद आई है। हालांकि यह नियम अभी तक लागू नहीं हुआ है। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवर सरकार के साथ बातचीत के बाद फिर से काम पर चले गए हैं। जैन के मुताबिक, ट्रक ड्राइवरों को लगता है कि अगर वे किसी व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद पीड़ित की मदद करने के लिए रुकेंगे तो उन्हें वहां मौजूद लोग नुकसान पहुंचा देंगे। 

उन्होंने कहा, "हम इसका समाधान खोजने के लिए प्रौद्योगिकी का नवोन्मेषी ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं। हमने सुझाव दिया है कि चालक हादसे के बारे में अधिकारियों को सूचित करने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रणाली का उपयोग करें ताकि उसे हिट-एंड-रन मामला न माना जाए। उन्होंने कहा, "प्रौद्योगिकी प्रणाली पर अधिकारियों को सूचित करने के बाद ड्राइवर दुर्घटनास्थल से 25-50 किलोमीटर के दायरे में पुलिस को हादसे की सूचना दे सकता है।" 

ट्रक ड्राइवरों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के प्रतिनिधियों ने गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा था कि नए ‘हिट-एंड-रन’ मामलों से संबंधित दंड प्रावधान को लागू करने का निर्णय एआईएमटीसी प्रतिनिधियों से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा। कुछ ट्रक, बस और टैंकर ऑपरेटर ‘कड़े दंड’ प्रावधानों के विरोध में कई राज्यों में तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। 

भारतीय न्याय संहिता में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में शामिल चालक के लिए अधिकारियों को सूचित करना जरूरी है। ऐसा न करने वाले चालकों को 10 साल तक की जेल या सात लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। पहले ऐसे मामलों में दो साल की सजा का प्रावधान था। 

टॅग्स :गृह मंत्रालयनितिन गडकरीसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी