लाइव न्यूज़ :

शराब पीकर गाड़ी चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने से मरे 4 लाख से ज्यादा लोग: रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: November 1, 2023 13:43 IST

ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की मानें तो 2022 में 2021 के मुकाबले में सड़क दुर्घटनाओं में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 2022 में  4,61,312 हादसे हुए, जबकि 2021 में 4,12,432 दुर्घटनाएं हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने सड़क हादसों का डेटा सार्वजनिक किया हैखास बात यह रही कि इन दुर्घटनाओं का कारण शराब पीन, लापरवाही से गाड़ी चलाना- वजह2022 के मुकाबले 2021 में काफी बढ़ोतरी हुई है

नई दिल्ली: पिछले साल में अब तक भारत के अंदर सड़क हादसों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इन होने वाली मृत्यु के पीछे तेज गति को प्रमुख कारण माना गया है।  

ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की मानें तो 2022 में 2021 के मुकाबले में सड़क दुर्घटनाओं में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 2022 में  4,61,312 हादसे हुए, जबकि 2021 में 4,12,432 दुर्घटनाएं हुई थी। 

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल सड़क हादसे में 1,68,491 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, वहीं, 4,43,366 लोग इन्हीं हादसों में गंभीर रूप से घायल भी हुए। 2021 के मुकाबले 2022 में मरने वालों की संख्या में 9.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि घायलों में यह प्रतिशत 15.3 फीसदी बढ़ा।  

2022 में 3.3 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाओं के लिए वाहनों की तेज गति को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में दुर्घटनाओं के लिए वाहन को लापरवाही से चलाने भी एक कारण माना गया। यही नहीं इन हादसों के लिए लोगों का शराब पीकर गाड़ी चलाना और यातायात नियमों के उल्लंघन को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

2022 में ट्राफिक नियम उल्लंघन के मामले और निर्धारित गति से ज्यादा चलाने में 71.2 फीसदी लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, इनमें गलत गलत दिशा में गाड़ी चलाने से 5.4 फीसदी लोगों की मौत हुई। 

आंकड़ों के मुताबिक, 10 हजार सड़क हादसे गाड़ी पीकर चलाने से हुए हैं। इसके साथ ही 4,021 मामले साल 2022 में रेड लाइट क्रॉस करने पर हुए, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 82.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :Transport Departmentसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए