लाइव न्यूज़ :

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसाः देर रात ट्रक ने वैन को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2022 11:54 IST

Open in App
ठळक मुद्दे देर रात दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर एक ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सवार 6 की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है।

सहारनपुरः यहां जिले के बेहट थाना इलाके में रविवार देर रात एक ट्रक और वैन की टक्कर में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रविवार रात ग्राम मिर्जापुर निवासी आदिल (25) उसकी गर्भवती पत्नी आसमां (24) , मशकूर (26) और उसकी पत्नी रुखसार (27), रिहाना (38) , सुल्ताना (35) और फुरकाना (38) एक मारुति वैन में सवार होकर गर्भवती आसमां का अल्ट्रासाउंड कराने और एक अस्पताल में भर्ती परिवार की एक महिला को देखने सहारनपुर आये थे।

उन्‍होंने बताया कि यहां से देर रात वापस जाते हुए दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर एक ट्रक ने इनकी वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राय ने बताया कि हादसे में आदिल, उसकी पत्नी आसमां, मशकूर और उसकी पत्नी रुखसार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिहाना, सुल्ताना और फुरकाना को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान रिहाना और सुल्ताना ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया। फुरकाना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उन्‍होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है । मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसहारनपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप