लाइव न्यूज़ :

बिहार में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के आठ लोग मारे गए

By भाषा | Updated: April 6, 2019 21:15 IST

Open in App

पश्चिम चंपारण जिले में शनिवार को एक ट्रक ने एक पिक-अप को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन नाबालिगों सहित एक परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामनगर-लौरिया रोड पर बरगजवा गांव के पास यह हादसा हुआ, जब एक परिवार के 14 लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी एक टिपर ट्रक ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

वहां से गुजर रहे दो अन्य लोग भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गये। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान साहमुन नेशा (50), साकिर अली (25), गुलनाज खातून (22), जबुला खातून (70), शेख अब्दुल्ला (19), मुस्कान (8), शमीना (4), अरबाज खान (5) के रूप में हुई है। घायल लोगों को बेतिया और रामनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भाषा कृष्ण माधव माधव

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए