लाइव न्यूज़ :

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मालवाहक वाहन और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, 8 की मौत, 23 घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2024 08:40 IST

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार रात में हुए एक भयानक रोड हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग जख्मी हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार रात को हुआ भयानक रोड हादसाइस रोड हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग जख्मी हो गये हैं 23 घायलों में से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए रायपुर के एम्स भेजा गया है

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार रात में हुए एक भयानक रोड हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग जख्मी हो गये हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत बहुत नाजुक है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में गहन चिकित्सा दी जा रही है।

घटना के संबंध में बेमेतरा जिला पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की जबरदस्त टक्कर ट्रक से हो गई।

इस हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 23 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात की, उस वक्त की है, जब हादसे का शिकार हुआ पीड़ित पक्ष एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद गाड़ी से अपने घर की ओर लौट रहे थे।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया है कि मालवाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क किनारे खड़ी एक मिनी ट्रक से सीधे जाकर टकरा गया।

जिला पुलिस ने बताया कि आठों मृतकों की पहचान 50 साल की भूरी निषाद, 55 साल की नीरा साहू, 60 साल की गीता साहू, 60 साल की अग्निया साहू, 39 साल की खुशबू साहू, 5 साल के मधु साहू, 6 साल के रिकेश निषाद और 6 साल के ट्विंकल के रूप में हुई है।

मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं 23 घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि कुल 23 घायलों में से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भेजा गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़RaipurPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील