लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को पीएम बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी राजद, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उनमें सभी काबिलियत मौजूद है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2022 15:47 IST

जदयू के खुला अधिवेशन के बाद विपक्षी एकता को एकजुट करने और उसका नेतृत्व नीतीश के हाथ में देने पर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेउन्होंने कहा कि गुजरात के लोग जैसे नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे उसी तरह बिहारी के लोग भी नीतीश कुमार को PM बनाना चाहते हैं

पटना: बिहार में जारी सियासी खींचतान के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने। इसके लिए हम पूरी ताकत लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग जैसे नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, उसी तरह बिहारी के लोग भी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। 

उन्होंने कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार पर दिए जा रहे बयान को लेकर कहा कि कौन क्या चाहता है, उससे हमें मतलब नहीं है। लेकिन हम चाहते हैं हमारी पार्टी चाहती है और हमारे राज्य की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बनें उनमें सभी काबिलियत मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि जदयू के खुला अधिवेशन के बाद विपक्षी एकता को एकजुट करने और उसका नेतृत्व नीतीश के हाथ में देने पर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थर्ड फ्रंट नहीं बल्कि मेन फ्रंट की बात कर रहे हैं, जो कांग्रेस को राहुल गांधी के आगे मंजूर नहीं है। इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अब गैर विपक्षी पार्टियों को तय करना है कि वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे? हम लोगों ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ेंगे। 

बिहार से नीतीश कुमार ही चेहरा है। जगदानंद सिंह ने कहा गुजरात के पास लोकसभा में 10 से 15 सीट ही है, जबकि बिहार के पास 40 सीट है तो हमारे राज्य का व्यक्ति प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता? हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताया गया हो। इससे पहले भी कई सहयोगी दलों ने ये चर्चा की थी कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की काबिलियत है। 

बता दें कि जदयू के खुला अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने सभी विपक्ष दलों को सुझाव दिया है कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो जाए और मिलकर चुनाव लड़े। विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने से 2024 में भारी बहुमत से जीत होगी। इसको लेकर बातचीत भी चल रही है। 

इस गठबंधन को लेकर लोग थर्ड फ्रंट की बात कह रहे थे, लेकिन अगली बार ये थर्ड फ्रंट नहीं, मेन फ्रंट होगा। मेरे इस सुझाव पर सभी विपक्षी पार्टियों में बात बनेगी तो भाजपा हार जाएगी। लेकिन अगर नहीं मानते हैं तो इससे मेरा कुछ नुकसान नहीं होगा। 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम