लाइव न्यूज़ :

आखिर तलाक की अर्जी देने के बाद होटल के रूम से कहां गायब हो गएं तेज प्रताप यादव, सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं पता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2018 13:27 IST

तेज प्रताप रांची रविवार को अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलकर पटना लौट रहे थे तो अचानक तेज प्रताप ने कहा कि उन्हे बुखार और जलन है। ये बात कहकर बोधगया में ही रुक गए थे। उसके बाद से वह गायब हैं।

Open in App

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी तलाक की अर्जी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। तेज प्रताप यादव ने खुद पत्नी ऐश्नर्या राय से तलाक के लिए पटना कोर्ट में अर्जी दी है। इस मामले में  29 नवंबर को पटना कोर्ट में सुनवाई है। इधर खबरों के मुताबिक तलाक की अर्जी दाखिल करने के एक दिन बाद से तेज प्रताप यादव 'गायब' हैं, उनका पटना में इंतजार हो रहा था लेकिन वह वहां पहुंचे ही नहीं। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट और अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाऊ के मुताबिक, तेज प्रताप बोधगया के होटल से गायब हुए हैं। खबर है कि सुरक्षा गार्ड जब शाह छह बजे तेज प्रताप के होटल में पहुंचे तो वह नहीं थे। सुरक्षा गार्ड के अनुसार वह उत्तर प्रदेश वृंदावन गए होंगे। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

तेज प्रताप रांची रविवार को अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलकर पटना लौट रहे थे तो अचानक तेज प्रताप ने कहा कि उन्हे बुखार और जलन है। ये बात कहकर बोधगया में ही रुक गए थे। जब होटेल में उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि वह गायब हैं। उनके वृंदावन जाने की खबर सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं थी। 

उधर, पटना में तेज के परिवार में मां राबड़ी देवी, पत्नी ऐश्वर्या राय और भाई तेजस्वी यादव आदि इंतजार ही करते रह गए। 

तेज प्रताप ने कहा- दमघोटू माहौल में नहीं जी सकता

तेज प्रताप यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब में रविवार को कहा था कि वह दमघोटू माहौल में अपना जीवन नहीं बिता सकते और यही कारण है कि उन्होंने तलाक की अर्जी अदालत में दे दी है और उस पर वह अडिग हैं । उन्होंने यह भी कहा था कि, अभी वह इस बारे में मीडिया को कुछ नहीं बताएंगे जो कुछ कहना है वह 29 नवंबर को पटना में अदालत के सामने ही कहेंगे।

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया से  डिलीट की है शादी की तस्वीरे

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले तेज प्रताप यादव ने तलाक की अर्जी देने से पहले ही अपने ट्विटर, इंस्‍टाग्राम अकाउंट से शादी की सभी तस्‍वीरों को डिलीट कर दिया है। जब आप तेज प्रताप की अधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम दखेंगे तो आपको उनकी शादी की एक भी तस्वीर देखने को नहीं मिलेगी, यहां तक जो पहले की तेज प्रताप ने तस्वीरें पोस्ट की थी, वो भी हटा दी गई हैं। 

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी  12 मई को हुई थी। 

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी  12 मई की थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे। चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर