लाइव न्यूज़ :

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को बताया मदारी, कहा- दंगाइयों को बिहार में आने दिया गया, जेल में बंद कर देना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2023 18:09 IST

बिहारः बाबा बागेश्वर के लिए उमड़ रही भीड़ पर तंज कसते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि जब गांव में मदारी आता है तो उसके डुगडुगी की आवाज सुनकर आधा गांव जुट जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में नफरत फैलाने का काम करते हैं उन्हें जेल में बंद कर देना चाहिए। संविधान के खिलाफ बोलने वालों को मैं देश का दुश्मन मानता हूं। देश को शिक्षित नहीं होने दिया गया है।

पटनाः बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के बिहार दौरे को लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा है कि जो लोग देश में नफरत फैलाने का काम करते हैं उन्हें जेल में बंद कर देना चाहिए। लेकिन अफसोस है कि दंगाइयों को बिहार में आने दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ बोलने वालों को मैं देश का दुश्मन मानता हूं। विघटनकारी तत्व को जहां से भी ताकत मिलती है और जो भी ताकत देते हैं वह अपने आप में कभी भी भारत के सही नागरिक नहीं हैं। बाबा बागेश्वर के लिए उमड़ रही भीड़ पर तंज कसते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि जब गांव में मदारी आता है तो उसके डुगडुगी की आवाज सुनकर आधा गांव जुट जाता है।

लेकिन मदारी से कोई नहीं पूछता कि तुम कहां से आदमी को चिड़िया और चिड़िया को कैसे आदमी बना देते हो। कभी कोई नहीं पूछता कि तुम आदमी को दो भाग में कैसे काट देते हो? यह तो कोई सर्जन भी नहीं कर सकता है, लेकिन वह इस तरह की धोखाधड़ी करता है। धोखाधड़ी उनका पेशा है। यह दुर्भाग्य है कि इस देश को शिक्षित नहीं होने दिया गया है।

भारत को अब तक भाग्य प्रबल है के नाम पर बनाए रखा गया है। गीता में कर्म करने का संदेश दिया गया है लेकिन यहां कर्म के बदले भाग्य के सहारे लोगों को छोड़ा जा रहा है। बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के बिहार आगमन की अनुमति पर कटाक्ष करते हुए जगदानंद ने कहा कि इनकी हालत लालकृष्ण आडवाणी के जैसी होनी चाहिए थी। जैसे आडवाणी को बंद कर दिया गया था, इन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए था।

लेकिन ऐसे लोगों को बिहार में आने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो बहुधर्मी है। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी बौद्ध जैसे सभी जाति और धर्म के लोग यहां हैं। भारत बहुधर्मी, बहु संस्कृति वाला देश है। लेकिन कुछ लोग यहां माहौल बिगाड़ रहे हैं। अभी हाल ही में ऐसी घटनाएं मणिपुर में देखने को मिली। ऐसी ही स्थिति कुछ लोग बिहार में कर रहे हैं। 

टॅग्स :आरजेडीपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार